फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two teen girls thrashed by mob for talking on mobile phones in Gujarat

शर्मनाक: मोबाइल से बात करने पर दो नाबालिग लड़कियों को पीटा, केस दर्ज

Sun, 25 Jul 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 02:33 AM IST
सार

लड़कियों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना 25 जून की बताई जा रही है। इस शर्मनाक मामले ने एक लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two teen girls thrashed by mob for talking on mobile phones in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के दाहोद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दाहोद जिले के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों की मोबाइल पर पर बात करने बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है पिटाई करने वालों में रिश्तेदारों समेत अन्य लोग भी थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यही नहीं पिटाई के बाद दोनों लड़कियों को गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं। लड़कियों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना 25 जून की बताई जा रही है। इस शर्मनाक मामले ने एक लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धनपुर के पुलिस अधिकारी ने बताया  कि दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 16 साल की है, जो चचेरी बहन हैं। दोनों लड़कियों को 15 से अधिक पुरुषों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटा था, जिन्होंने उनसे मोबाइल फोन पर बात करने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग एक महीने तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी, एक बार वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद, परिवार को इसकी सूचना दी गई और भुवेरा और पड़ोसी अलींद्रा गांवों के 15 आरोपियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धनपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई।


सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143 और 149 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), और 504 (सार्वजनिक शांति भंग करना) और संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed