{"_id":"578732084f1c1b196313d8bc","slug":"two-suicides-in-iit-madras-woman-student-teacher-s-wife-found-hanging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT मद्रास में दो आत्महत्याएं, दोनों महिलाओं ने लगाई फांसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
IIT मद्रास में दो आत्महत्याएं, दोनों महिलाओं ने लगाई फांसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी मद्रास कैंपस दो आत्महत्या की घटनाओं से हिल गया। दो घटनाएं महज कुछ घंटों के अंतर पर हुई। पहला मामला सहायक प्रोफेसर की पत्नी से जुड़ा हुआ है जिन्होंने फांसी लगा ली। दूसरा मामला पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च स्कॉलर से जुड़ा हुआ है, उन्होंने भी फांसी लगाकर जान दी।
पुलिस ने बताया कि भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर गनेशन की पत्नी विजयलक्ष्मी (47) ने अपने क्वार्टर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके करीब एक घंटे बाद पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च स्कॉलर पी. महेश्वरी (34) ने साबरमती हॉस्टल में फांसी लगा ली।
महेश्वरी के दोस्तों ने जब उनकी तलाश की तो उनका शव हॉस्टल के कमरे में छत से लटका हुआ मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोट्टीपुरम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनका शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सहायक प्रोफेसर की पत्नी और शोध छात्रा ने लगाई फांसी
फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महेश्वरी के दोस्तों ने बताया कि महेश्वरी के पति पंडियाराजन उनसे मिलने हॉस्टल नहीं आ रहे थे। जिससे वह काफी परेशान थी और अकेलापन महसूस करती थी।
महिला स्कॉलर की आत्महत्या के साथ-साथ कैंपस में सहायक प्रोफेसर की पत्नी की आत्महत्या का मामला भी चर्चा में रहा। विजयलक्ष्मी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की। उनके दो बच्चे भी हैं।
पुलिस तफ्तीश में पता चला है कि विजयलक्ष्मी अपने बड़े बेटे की सेहत को लेकर खासी परेशान थी। उनकी आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब उनके पति घर वापस लौटे।
फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। कोट्टापुरम पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज किया है। कैंपस ने दोनों आत्महत्याओं पर दुख जताया है।