फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two-storey Building collapses in Amravati city of Maharashtra several killed and injured news in hindi

Maharashtra: अमरावती में दो मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबकर पांच की मौत, दो घायल

Sun, 30 Oct 2022 07:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 30 Oct 2022 07:46 PM IST
सार

इमारत में दबे लोगों की मदद के लिए जुट गए आसपास के लोग।

विज्ञापन
two-storey Building collapses in Amravati city of Maharashtra several killed and injured news in hindi
अमरावती में ढही दो मंजिला इमारत। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक दो मंजिला इमारत अचानक ही गिर गई। इसकी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दोपहर दो बजे के करीब हुआ। यहां प्रभात चौक इलाके में बिल्डिंग ढह गई। अमरावती की पुलिस कमिश्नर आरती सिंह ने बताया कि इमारत के गिरने की वजह से इसमें लोग दब गए। उन्हें निकालने के लिए पड़ोसियों ने खुद ही कोशिश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम को भी मदद के लिए लगाया गया। हालांकि, राहत-बचाव कार्य अभी जारी है। 
विज्ञापन


अमरावती की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर पवनीत कौर ने कहा कि इस घटना की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि अमरावती नगरपालिका ने पिछले साल जुलाई में ही इस इमारत को गिराने का नोटिस दिया था। इसकी हालत पहले ही काफी खराब थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजन को सीएम राहत कोष से पांच लाख रुपये की मदद का एलान किया। उन्होंने घायलों के इलाज का खर्च राज्य द्वारा उठाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed