फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two ssb jawans suspended for negligence in checking the bus that brought Seema Haider from Nepal to India

कार्रवाई: सीमा हैदर का बॉर्डर पार कर भारत आना दो भारतीय जवानों पर पड़ा भारी, किए गए निलंबित, अभी जांच जारी

Thu, 03 Aug 2023 10:55 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 10:55 PM IST
सार

सीमा हैदर का नेपाल बॉर्डर पार करके आना भारत के दो सशस्त्र जवानों पर भारी पड़ गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा करने वाली एसएसबी ने लापरवाही के चलते एक इंस्पेक्टर और एक जवान को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Two ssb jawans suspended for negligence in checking the bus that brought Seema Haider from Nepal to India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में इन दिनों सीमा हैदर खूब चर्चा में हैं। सीमा हैदर को भारत के एक व्यापारी ने तो 50 हजार रुपये तक की सैलरी का ऑफर तक दे दिया है वहीं एक फिल्म बनाने कंपनी ने भी सीमा हैदर से संपर्क किया है। इतना ही नहीं अठावले की पार्टी ने तो लोकसभा चुनाव में उतारने तक की बात कह दी है। लेकिन सीमा हैदर का नेपाल बॉर्डर पार करके आना भारत के दो सशस्त्र जवानों पर भारी पड़ गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा करने वाली एसएसबी ने लापरवाही के चलते एक इंस्पेक्टर और एक जवान को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवानों ने उस बस की जांच में कथित लापरवाही की जिसमें सीमा हैदर थी, जो अब दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 43वीं बटालियन के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल चंद्र कमल कलिता को 13 मई को उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले सिद्धार्थ नगर में यात्री वाहन की जांच करने के लिए जिम्मेदार माना गया है। इसी बस में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ सवार थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि इस पूरे मामले की जांच जा रही है और एसएसबी इंस्पेक्टर और जवान को पूरी जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ पूर्ण अदालती जांच प्रक्रिया शुरू होगी और उस दिन ड्यूटी पर मौजूद अन्य कर्मियों की भूमिका के अलावा, घटना के उन सभी पहलुओं की अब जांच की जाएगी और उन सबसे को जांच के दायरे में लाया जाएगा जो उस समय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सीमा हैदर की गिरफ्तारी की बात भी सामने आई थी, लेकिन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बता दें कि एसएसबी, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन एक अर्धसैनिक बल है, जिसे देश के पूर्वी हिस्से पर खुले 1,751 किलोमीटर लंबे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मोर्चे की सुरक्षा का काम सौंपा गया है। 


सूत्रों ने कहा कि नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जांच करना और उसकी तलाशी लेना मानवीय रूप से असंभव है क्योंकि यह एक खुली सीमा है और दोनों देशों के नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हालांकि किसी तीसरे देश के नागरिकों को वैध वीजा और यात्रा दस्तावेजों के बिना इस सीमा को पार करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed