किरीट सोमैया का आरोप: सचिन वाजे की छह कंपनियों में शिवसेना के दो नेता साझेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस के गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की छह कारोबारी कंपनियां हैं और शिवसेना के दो नेता उसके साझेदार हैं। बता दें, वाजे को एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक लदी एसयूवी मिलने के मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे निलंबित कर दिया है। वाजे का नाम मनसुख हीरेन की मृत्यु के मामले की जांच में सामने आया।
माशेलकर व गवई हैं साझेदार, ये हैं छह कंपनियां
सोमैया ने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय माशेलकर व विजय गवई सचिन वाजे के साझेदार हैं। भाजपा नेता के अनुसार वाजे की छह कंपनियों के नाम हैं-मल्टीबिल्ड इंफ्राप्रोजेक्ट्स लि., टेकलीगल सॉल्यूशंस प्रालि, डीजीनेक्स्ट मल्टीमीडिया लि व तीन अन्य।
सचिन वाजे मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर पद पर था। मनसुख केस में नाम आने के बाद एनआईए ने उसे गिरपफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 25 मार्च तक हिरासत में सौंपा है। मनसुख हीरेन उस एसयूवी का मालिक था, जो मुकेश अंबानी के घर के बाहर पार्क की गई थी।
राणे का आरोप : आईपी के बुकी के भी वाजे से संबंध
इस बीच भाजपा नेता नीतेश राणे ने आरोप लगाया है कि मुंबई के कुछ बुकी भी वाजे के संपर्क में थे। ये बुकी आईपीएल शुरू होने के पहले वाजे से संपर्क में थे। बुकी को धमकी दी जाती थी कि यदि उन्होंने पैसा नहीं दिया तो उन्हें गिफ्तार कर उनके सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा।
There're bookies in Mumbai who starts operating before start of IPL. We've info that these bookies were contacted by Sachin Waze. They were told if they didn't give a certain amount of money, we (Waze) would ensure that they get busted, probed & arrested: Nitesh Rane, BJP (1/2) pic.twitter.com/HD5xCh141A
— ANI (@ANI) March 15, 2021