फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two plus two dialogue Mike Pompeo, there strong discussion and debate in India on citizenship law

नागरिकता कानून पर अमेरिका बोला- इस पर भारत में मजबूत चर्चा और बहस हुई है

Thu, 19 Dec 2019 11:54 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Dec 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Two plus two dialogue Mike Pompeo, there strong discussion and debate in India on citizenship law
माइक पॉम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि वह भारत के लोकतंत्र का सम्मान करते हैं क्योंकि नागरिकता और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर वहां दमदार तरीके से चर्चा और बहस हुई।

विज्ञापन


भारत और अमेरिका के बीच दूसरी ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में पोम्पिओ ने कहा कि हम अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक अधिकारों का बेहद ख्याल रखते हैं और हर जगह उनकी रक्षा करेंगे। हम भारत के लोकतंत्र का सम्मान करते हैं क्योंकि आप ने जो मुद्दा उठाया है, उस पर वहां मजबूत चर्चा और बहस हुई है।
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भारत के अपने समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में बुधवार को मेजबानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोम्पिओ नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि क्या नागरिकता के लिए लोकतंत्र में धर्म को आधार बनाना उचित है?

वहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आपने भारत के संबंध में जो सवाल पूछा है, अगर आप उस कानून पर हुई बहस पर गहन विचार करेंगे तो पाएंगे कि यह कुछ देशों के पीड़ित अल्पसंख्यकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाया गया कदम है।


जयशंकर ने कहा कि अगर आप उन देशों को देखेंगे कि वह क्या हैं और इसलिए वहां के अल्पसंख्यकों का क्या हाल है तो शायद आप समझेंगे कि क्यों भारत आए लोगों के संदर्भ में कुछ धर्मों की पहचान की गई।

हालांकि अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ‘टू प्लस टू’ वार्ता के दौरान धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकार का मुद्दा उठा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed