{"_id":"5dd777c98ebc3e54cf09cab2","slug":"two-persons-lynched-over-suspicion-of-cattle-theft-in-west-bengal-and-14-persons-have-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पशु चोरी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, 14 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: पशु चोरी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, 14 गिरफ्तार
Fri, 22 Nov 2019 11:23 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
भीड़ हिंसा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में पशु चोरी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उसने मामले में संलिप्तता रखने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार को माथाबंगा क्षेत्र में उस समय घटित हुई जब रबीउल इस्लाम और प्रकाश दास एक वैन में दो गायों को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
West Bengal: Two people were beaten to death over suspicion of cattle theft in Coochbehar district, yesterday.
— ANI (@ANI) November 22, 2019
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भीड़ ने वैन को रोका और गायों को बरामद किया। उनका दावा था कि इन्हें क्षेत्र से कुछ दिनों पहले चुराया गया था और अब उन्हें पशु तस्कर लेकर जा रहे हैं। दोनों से पूछताछ के बाद उनके ठिकानों के बारे में पूछा गया। इसके बाद भीड़ ने उनकी पिटाई की और वैन में आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चोट ज्यादा लगने के कारण उनकी मौत हो गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हाल ही में पश्चिम बंगाल (रोकथाम की रोकथाम) विधेयक, 2019 को पास किया है। जिसपर राज्यपाल के हस्ताक्षर का इंतजार किया जा रहा है।