फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two pairs of brothers will be seen in Maharashtra Legislative Assembly

महाराष्ट्र विधानसभा में नजर आएंगी भाइयों की ये दो जोड़ियां, 24 महिलाएं भी पहुंची

Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of brothers will be seen in Maharashtra Legislative Assembly
धीरज देशमुख और अमित देशमुख - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार दो भाइयों की जोड़ियां नजर आएंगी। दिवंगत कांग्रेसी दिग्गज व दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे धीरज और अमित लातूर ग्रामीण और लातूर शहर से जीतकर पहुंचे हैं। अमित ने लगातार तीसरी बार सीट जीती है।

विज्ञापन


वहीं सोलापुर जिले में दो भाइयों, बबन शिंदे और संजय शिंदे मढ़ा और करमाला सीटों से जीत पाई है। बबन एनसीपी के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीते, वहीं उनके छोटे भाई संजय ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शिवसेना उम्मीदवार को हराया। संजय को इस लड़ाई में एनसीपी ने अपना समर्थन दिया था।   

विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा में पहुंची 24 महिलाएं

महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार दो दर्जन महिला विधायक जीत कर पहुंची हैं। 235 महिलाएं राज्य के चुनाव में उतरी थीं। चुनाव जीतने वाली महिला नेताओं में सबसे ज्यादा 12 भाजपा से हैं। जबकि कांग्रेस से पांच, एनसीपी से तीन और दो शिवसेना से हैं। दो निर्दलीय महिलाएं भी विधायक के रूप में अपनी आवाज बुलंद करेंगी। इन 24 में से 12 महिलाएं लगातार दूसरी या तीसरी बार जीतकर आई हैं। जबकि 12 नए चेहरे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 20 महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed