{"_id":"5e07c53b8ebc3e880a63967f","slug":"two-nigerians-arrested-with-drugs-worth-fifteen-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः 15 लाख के ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः 15 लाख के ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार
Sun, 29 Dec 2019 02:43 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र पुलिस ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। नवी मुंबई पुलिस ने केनेथ सिमन केजी (28) और नोमेनन डोजी (44) को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी कपड़े का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर रवींद्र बुडवंत ने बताया कि केजी के पास से 52 ग्राम और डोजी के पास से 107 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है। इसकी कीमत 15.5 लाख रुपये है। पुलिस ने इनके पास से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन