फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two muslim families of amroha do not sell cows

गायों पर राजनीति करने वालों के लिए सबक हैं अमरोहा के दो मुस्लिम परिवार

Tue, 21 Jun 2016 06:18 AM IST
विकल सिंह/अमर उजाला, अमरोहा
विकल सिंह/अमर उजाला, अमरोहा Updated Tue, 21 Jun 2016 06:18 AM IST
विज्ञापन
two muslim families of amroha do not sell cows

गाय और गोकशी को मुद्दा बनाकर राजनीति करने वालों के लिए अमरोहा के शमशाद खां और इकरार खां का परिवार एक सबक है। दोनों के पास 60-70 गायें हैं। गायों को बच्चों की तरह प्यार से पाला जाता है। परिवार के लोगों से गायें इस कदर घुली मिली हैं कि छोटे-छोटे बच्चे इनके बीच खेलते रहते हैं। गायों को बांधने की जरूरत नहीं पड़ती। बाड़े में खुली ही रहती हैं। किसी की क्या मजाल जो गायों की ओर उंगली उठाकर भी देख ले। इनके लिए गाय औलाद से कम प्यारी नहीं हैं।

विज्ञापन


हसनपुर तहसील के जयतौली गांव की आबादी करीब छह हजार है। हिंदू और मुसलिम आबादी तकरीबन बराबर-बराबर है। इसी गांव में शमशाद खां पठान का परिवार रहता है। इकरार पठान अपनी मां नफीसा के साथ रहते हैं। दोनों के पास 60-70 गायें हैं। सभी गायें देशी नस्ल की हैं।
विज्ञापन


इकरार व शमशाद खां दिन निकलते ही गायों को चराने के लिए निकल जाते हैं। शमशाद वृद्ध हो गए हैं तथा ज्यादा दूर तक चलना फिरना उनके बस का नहीं रहा । अब बेटा शहजाद गायों को चराता है। गांव के जंगल के साथ ही महरपुर गुर्जर, शहवाजपुर गुर्जर, महमूदाबाद, गंगानगर, सिरसा गुर्जर तक गायों को चराते हैं। बस उन्हें कष्ट इस बात का है कि गायों के चराने के लिए कुदरती जंगल अब खत्म होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक बछड़ा नहीं लाओगे खाना नहीं मिलेगा 
शमशाद पठान के परिवार को गायें औलाद से भी ज्यादा प्यारी हैं। इनकी पत्नी 15 साल पुराना वाकया सुनाती हैं। कहती हैं कि गांव के ही एक शख्स ने चार हजार रुपये में उनका बछड़ा खरीद लिया। गांव का ही कुरैशी युवक दो हजार रुपये महंगे दाम पर उससे बछड़े को  खरीद लाया। दूसरे दिन बछड़े को काटा जाना था।

शाम को गाय चराने के बाद जैसे ही शमशाद घर आए, पत्नी अट्टो से खाना मांगा। बछड़ा बेचे जाने से बेहद नाराज अट्टो ने साफ कह दिया जब तक बछड़ा वापस नहीं लाओगे घर पर किसी के लिए भी खाना नहीं बनेगा। चार हजार में बेचा गया बछ़डा आठ हजार में वापस मिला। इसके बाद घर पर खाना पका था। 

कहीं पत्नी गायों को न बिकवा दे, इसलिए नहीं कराई शादी

two muslim families of amroha do not sell cows

जयतौली गांव निवासी इकरार पठान गायों के रक्षक हैं। गोसेवा के लिए शादी नहीं की। जब भी मां नफीसा बेटे पर शादी का दवाब बनातीं, यह कह कर इंकार कर देते कि बीवी आते ही उनकी गायों को बिकवा देगी। वृद्ध मां कहती हैं कि निकाह के लिए तमाम रिश्तेदारों ने समझाया और दबाव बनाया, मगर किसी की बात नहीं मानी। वृद्ध मां ही खाना बनाती है। सुबह दिन निकलते ही कहीं से घास, पुआल आदि का इंतजाम करने के बाद गायों को चराने ले जाते हैं।

गाय लक्ष्मी समान, इसी से सब कुछ मिला
वृद्ध शमशाद पठान और इनके बेटे इरशाद व शहजाद कहते हैं कि किसी के लिए गाय राजनीति, मजहब आदि का मुद्दा हो सकती है, मगर हमारे लिए तो यह घर लक्ष्मी के समान हैं। गायों से ही उनको सब कुछ मिला है। परिवार का कहना है कि गायों से देशी खाद मिलता है, जिससे फसलें लहलहाती हैं साथ ही जुताई के लिए बैल। गायों की कमाई से ही हर साल जमीन खरीद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed