फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two mobile container hospitals to be built in Delhi and Chennai news in Hindi

लड़ेंगे कोरोना से: 100-100 बेड वाले बनेंगे दो कंटेनर अस्पताल, कहीं भी ले जाना होगा संभव

Tue, 26 Oct 2021 09:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Oct 2021 09:33 PM IST
सार

स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचों में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार ने कंटेनर आधारित दो मोबाइल अस्पतालों की स्थापना करने का एलान किया है।

विज्ञापन
two mobile container hospitals to be built in Delhi and Chennai news in Hindi
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी आने के साथ देश में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की जो कमजोरी सामने आई थी, उसे दूर करने का केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत मंगलवार को एक अहम निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार कंटेनर आधारित दो सचल अस्पताल स्थापित करने जा रही है। ये अस्पताल 100-100 बेड के होंगे और सभी सुविधाओं से लैस होंगे। इसके अलावा इन अस्पतालों को आपातकालीन स्थिति में किसी भी स्थान पर ले जाया जा सकेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे लेकर कहा कि कोरोना महामारी के स्वास्थ्य संबंधि बुनियादी ढांचे में सुधार करने का मौका दिया है। मनसुख मंडाविया ने कहा कि इन अस्पतालों में से एक दिल्ली और एक चेन्नई में बनाया जाएगा। आपातकालीन हालात में हवाई मार्ग से या ट्रेन से कहीं भी ले जाना भी संभव होगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए 64 हजार करोड़ रुपये के निवेश से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed