फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two minors get life imprisonment under new juvenile law

पहली बार किशोर को दी गई वयस्क की सजा

Wed, 01 Mar 2017 11:07 AM IST
amarujala.com {Presented by: जया पाण्डेय}
amarujala.com {Presented by: जया पाण्डेय} Updated Wed, 01 Mar 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
 Two minors get life imprisonment under new juvenile law

संशोधित जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी किशोर को उम्रकैद की सजा दी गई। मंगलवार को झाबुआ के 2 किशोरों को एक किशोर की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन


आपको बताते चलें कि पीड़ित राधु नाना पालिया को बीते साल 5 दिसंबर को केवल 500 रुपए के लिए छुरा घोंप दिया था। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पालिया की मौत के लिए जिम्मेदार 2 किशोर की पहचान की गई जिनकी उम्र 16 और 17 साल थी। उन्हें सुधारगृह भेज दिया गया था, लेकिन जब उनका परीक्षण किया गया तो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ पाए गए और उन्हें ये समझ थी कि वो कितनी भयानक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाबुआ के पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने बताया कि इस मामले को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ए.ए खान ने जुवेनाइल जस्टिस की आईपीसी धारा 302, 15 और 16 के तहत दोनों किशोरों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 'ये एक जघन्य अपराध है लेकिन दुर्लभतम केस न होने की वजह से हमने इस मामले में मृत्युदंड की सजा की मांग नहीं की'। ये ऐसा पहला मामला है जब किसी किशोर को गंभीर अपराध करने के लिए वयस्क अपराधी की तरह सजा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed