{"_id":"63e80152b4c49098030082c3","slug":"two-men-enter-flat-posing-as-internet-technicians-rob-gold-chain-and-stab-woman-in-mumbai-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: इंटरनेट टेक्नीशियन बताकर फ्लैट में घुसे अपराधी, सोने की चेन लूटने के बाद महिला पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: इंटरनेट टेक्नीशियन बताकर फ्लैट में घुसे अपराधी, सोने की चेन लूटने के बाद महिला पर चाकू से किया हमला
Sun, 12 Feb 2023 02:27 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 12 Feb 2023 02:27 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अपराधी ने महिला के मुंह में रुई भर दी, ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद उसकी सोने की चेन छीन ली। उन्होंने अलमारी की चाबी मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया, जिसके बाद एक अपराधी ने रसोई में रखे चाकू से महिला के सीने पर वार कर दिया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई के परेल इलाके में दो लोगों ने एक फ्लैट में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि 59 वर्षीय महिला फ्लैट में अकेली थी। शुक्रवार की शाम दो लोग इंटरनेट टेक्नीशियन बताकर वाई-फाई कनेक्शन ठीक करने के बहाने उसके फ्लैट में घुसे। इसके बाद अपराधियों ने महिला पर चाकू से हमला कर सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। हमले में महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अपराधी ने महिला के मुंह में रुई भर दी, ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद उसकी सोने की चेन छीन ली। उन्होंने अलमारी की चाबी मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया, जिसके बाद एक अपराधी ने रसोई में रखे चाकू से महिला के सीने पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारी ने कहा कि घायल महिला ने इसके बाद अपने पड़ोसियों को घटना के बारे में जानकारी दी और अपने पति को फोन किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और अपराधियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन