फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two linkmen of ULFA I arrested in Assam and bomb rumor monger held in Mumbai news update

Big News : शिवसागर में उल्फा-आई के दो लिंकमैन गिरफ्तार; मुंबई में बम की अफवाह फैलाने वाला दबोचा

Mon, 14 Aug 2023 06:35 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 06:35 AM IST
सार

असम पुलिस ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिबंधित उल्फा के दो संदिग्ध लिंकमैन दिब्यज्योति चेतिया और राजू अहमद को शिवसागर जिले के डेमो से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Two linkmen of ULFA I arrested in Assam and bomb rumor monger held in Mumbai news update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम पुलिस ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिबंधित उल्फा के दो संदिग्ध लिंकमैन दिब्यज्योति चेतिया और राजू अहमद को शिवसागर जिले के डेमो से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुछ दस्तावेज और फोन जब्त किए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि वे संगठन से कैसे जुड़े हैं। उल्फा ने एनएससीएन के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार का आह्वान किया था।  

विज्ञापन


मुंबई में बम की अफवाह फैलाने का आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने शहर में बम के बारे में फर्जी कॉल करने के आरोप में रुखसार अहमद (43) को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से दर्जी है। पूछताछ में पता चला कि उसने पिछले पांच महीनों में मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष में 79 बार कॉल कर कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि अहमद मालवणी क्षेत्र का रहने वाला  है और मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। उसने शनिवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर कहा था कि मुंबई शहर में कहीं 100 किलोग्राम बम रखा हुआ है।  
विज्ञापन


गुजरात : सीएमओ का अधिकारी बता आरोपी को छोड़ने के लिए दबाव बनाने वाला गिरफ्तार
खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिकारी बताकर जामनगर के पुलिस अधीक्षक से साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को रिहा करने का दबाव बना रहे निकुंज पटेल को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक जयवीर सिंह जाला ने रविवार को कहा, पटेल को शनिवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर जामनगर ले जाया गया। उसने 10 अगस्त को जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू के आधिकारिक नंबर पर व्हाट्सएप कॉल कर खुद को सीएमओ अधिकारी बताया था। वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से अमीर असलम को रिहा करने के लिए कह रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रबाबू का पीएम को पत्र-आंध्र अभूतपूर्व पीड़ा से गुजर रहा
आंध्र प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के अलोकतांत्रिक शासन के कारण मई 2019 से राज्य की पांच करोड़ जनता अभूतपूर्व पीड़ा के दौर से गुजर रही है। पत्र में नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘मानसिक रूप से बीमार’ तक करार दिया।  

सीबीआई के 15 अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित
सीबीआई के 15 अधिकारियों को 2023 के लिए जांच में उत्कृष्टता के आधार पर प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। पदक के लिए चुने गए अधिकारियों में एसपी विद्युत विकास, एएसपी तथागत वरदान, डिप्टी एसपी मुकेश कुमार, आलोक कुमार शाही, रूबी चौधरी, दीपक कुमार पुरोहित, अखिल पांडे, निरीक्षक हुकम वीर अत्री, दिनेश कुमार, जहीर अख्तर अंसारी, शीतल अरुण शेंडगे, कमलेश चंद्र तिवारी, राहुल राज, सुब्रमण्यम लक्ष्मी वेंकट गली और संतोष कुमार अरेकाथ शामिल हैं।  

असम में मदरसे के अंदर मिला छात्र का सिर कटा शव 
असम के चाचर जिले स्थित धोलाई इलाके में दारुस सलाम हाफिजिया मदरसे में छात्रावास के अंदर 12 वर्षीय छात्र का सिर कटा शव मिला। पुलिस ने बताया कि जब उसका रूममेट सुबह उठा तो उसने सिर कटा शव देखा। पुलिस ने मदरसे के छात्रों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जांच होने तक मदरसे को सील कर दिया है। 

जातिवादी टिप्पणी के लिए कन्नड़ अभिनेता उपेन्द्र के खिलाफ केस
विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली जातिवादी टिप्पणी के लिए लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने ये टिप्पणियां शनिवार को अपने राजनीतिक संगठन प्रजाकीया की वर्षगांठ के मौके पर फेसबुक और इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की थीं। पुलिस ने कहा कि उपेन्द्र ने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव वीडियो शनिवार को ही डिलीट कर दिया था और माफी मांग ली थी।  

तालाब में डूबने से छह बच्चों की मौत
झारखंड में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में तीन लड़कियां और एक लड़का तालाब में डूब गए। घटना तब हुई जब चारों बच्चे तालाब में नहा रहे थे। वहीं, गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों की उम्र आठ साल थी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर में की पूजा अर्चना
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को तिरुमाला तिरूपति मंदिर पहुंचे।  यहां उन्होंने तिरूपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तिरूपति बालाजी का आशीर्वाद लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए बहुत ऊर्जा देता है। जब भी हम तिरूपति बालाजी के आशीर्वाद के लिए यहां आते हैं तो हमें सकारात्मक ऊर्जा और तरंगें महसूस होती हैं। इससे हमें वापस जाने और लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए बहुत ऊर्जा मिलती है।

पुणे में अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई
शनिवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल एंड डिपो, पुणे में 41 अग्निवीरों की उद्घाटन पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप कुमार चहल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, एमआईएनटीएसडी ने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। इस शुभ अवसर पर, अग्निवीरों के माता-पिता को राष्ट्र के लिए अपने बेटे को अर्पित करने के उनके निस्वार्थ निर्णय का सम्मान करने के लिए 'गौरव पदक' भेंट किए गए।


एक गैंडा शिकारी की मौत
भारत-भूटान सीमा पर असम के चिरांग जिले में आज सुबह पुलिस गोलीबारी में एक गैंडा शिकारी की मौत हो गई। उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। चिरांग जिले के पुलिस अधीक्षक प्राणजीत बोरा ने बताया कि सात सदस्यीय शिकारी समूह ने इस साल अप्रैल में बक्सा जिले में छह दिनों तक डेरा डाला था और मानस राष्ट्रीय उद्यान में एक गैंडे को मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed