{"_id":"63b997fa68be3155b66c3295","slug":"two-leopard-cubs-abandoned-were-reunited-their-mother-by-forest-officials-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बागडोगरा में छोड़े गए तेंदुए के शावक, वन अधिकारियों ने मां से मिलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बागडोगरा में छोड़े गए तेंदुए के शावक, वन अधिकारियों ने मां से मिलाया
Sat, 07 Jan 2023 09:34 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, बागडोगरा
एएनआई, बागडोगरा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:34 PM IST
सार
रेंज अधिकारी समीरन राज ने बताया कि चाय बागान तेंदुओं की पहली पसंद बन रहे हैं क्योंकि उन्हें क्षेत्र से भोजन मिलता है। बागडोगरा जंगल हाथियों और तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वन अधिकारियों ने तेंदुए को दो शावकों को छोड़ा। इसके कुछ घंटों के बाद अधिकारियों ने उनकी मां से मिलवा दिया। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि शावकों को बागडोगरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मुनि चाय बागान के खंड संख्या 24 में छोड़ दिया गया ।
विज्ञापन
कुरसेओंग वन प्रभाग के बागडोगरा वन रेंज के रेंज अधिकारी समीरन राज ने बताया कि चाय बागान तेंदुओं की पहली पसंद बन रहे हैं क्योंकि उन्हें क्षेत्र से भोजन मिलता है। बागडोगरा जंगल हाथियों और तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन तेंदुओं का एक अन्य निवास स्थान वन क्षेत्र के बाहर, आस-पास के चाय बागानों में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार हमें चाय बागान प्रबंधन द्वारा सतर्क किया गया था, कि बगल के चाय बागान में दो तेंदुए के शावक देखे गए थे। तुरंत, हमारी हाथी दस्ते की टीम बागडोगरा पहुंची। हमने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। सफलतापूर्वक शावकों को उनकी मां से मिला दिया। समीरन राज ने कहा कि जब मां और शावक फिर से मिलते हैं तो हमें खुशी होती है क्योंकि यह उनके और हमारे विभाग के लिए अच्छा है।
विज्ञापन