फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two leaders who had taken lunch with amit shah joined mamata banerjee TMC

बंगाल में अमित शाह ने जिसके साथ किया लंच, उसने थामा ममता का हाथ

Wed, 03 May 2017 06:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 03 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
two leaders who had taken lunch with amit shah joined mamata banerjee TMC

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। अप्रैल में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ लंच करने वाले दो बड़े कार्यकर्ता तृणमुल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में नक्सबाड़ी में रहने वाले राजू पहाड़ी और उसकी पत्नी गीता महाली टीएमसी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


बीजेपी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ममता की पार्टी ने जबरन दोनों नेताओं को अपने साथ मिलाया है। दरअसल, अमित शाह अप्रैल में तीन दिन के दौर पर गए थे और यहां उन्होंने कई रैलियों भी की। इस बीच उन्होंने राजू के घर में लंच भी किया। लेकिन इसके ठीक एक हफ्ते बाद दोनों पति-पत्नी बीजेपी का साथ छोड़ गए।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक राज्य मंत्री गोतम डेब की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने ममता की पार्टी ज्वाइन की है। दार्जलिंग से बीजेपी के सांसद एसएस आहलुवालिया ने आरोप लगाया है कि दोनों करीब 10 दिन से गायब थे और अब तृणमूल से जुड़ जाना महज इतफाक नहीं हो सकता। गोतम डेब ने कहा कि राजनीति जबरदस्ती नहीं करवाई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह नक्सलबाड़ी के एक छोटे से गांव से मिशन बंगाल का शुभारंभ किया। ये वो इलाका है जहां 1960 के दशक में हिंसक नक्सल विद्रोह शुरू हुआ था। नक्सलबाड़ी में 'बूथ चलो' अभियान की शुरुआत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं चाहता हूं कि आप लोग इतना जोर से चिल्लाओ कि कोलकाता तक ये आवाज सुनी जा जाए। बीजेपी अध्यक्ष ने एक समर्थक राजू पहाड़ी के घर लंच किया। उन्हें लंच में चावल, दाल, रोटी-आलू पापड़ और भाजी परोसी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed