फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two lab owners caught in Corona test report Forgery

कार्रवाई : कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में जालसाजी के आरोप में दो लैब मालिक पकड़े गए

Sat, 17 Apr 2021 03:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ठाणे।
एजेंसी, ठाणे। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Apr 2021 03:16 AM IST
सार

  • एक कंपनी के 133 कर्मचारियों की आरटी-पीसीआर की फर्जी रिपोर्ट बनाने के आरोप हैं

विज्ञापन
two lab owners caught in Corona test report Forgery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नवी मुंबई पुलिस ने ठाणे में कोरोना रिपोर्ट में हेराफेरी करने वाले दो लैब मालिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देवीदास घुले और मोहम्मद वसीम असलम शेख को कल्याण से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वाशी के सहायक पुलिस आयुक्त विनायक वत्स ने कहा है कि दोनों के खिलाफ एक कंपनी के 133 कर्मचारियों की आरटी-पीसीआर की फर्जी रिपोर्ट बनाने के आरोप हैं।

घुले ने शेख के साथ मिलकर कर्मियों के स्वैब संग्रह किया, जिसे किसी दूसरी लैब में भेजा जाना था, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं भेजा और नकली लेटरहेड पर सभी कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव बना कर दे दी। स्वैब कलेक्शन के बदले उन्होंने 85,450 रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने इनसे 72,000 रुपये मूल्य के कंप्यूटर और लैब उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed