{"_id":"62bf28aa5173fd2d873d2cb7","slug":"two-killed-and-about-two-dozen-injured-during-rath-yatra-in-odisha-gujarat-40-injured-in-bus-collision-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ओडिशा-गुजरात में रथयात्रा के दौरान हादसा, दो की मौत और करीब दो दर्जन घायल, कर्नाटक में बसों की भिड़ंत में 40 जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: ओडिशा-गुजरात में रथयात्रा के दौरान हादसा, दो की मौत और करीब दो दर्जन घायल, कर्नाटक में बसों की भिड़ंत में 40 जख्मी
Fri, 01 Jul 2022 10:32 PM IST
निर्मल कांत
भुवनेश्वर/अहमदाबाद/बेंगलुरु
भुवनेश्वर/अहमदाबाद/बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:32 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि रथ के ऊपर 11 किलोवोल्ट के तार को छूने के बाद बारिश में भीगी हुई लोहे की प्लेटों के संपर्क में आने से आठ लोगों को करंट लग गया। जब उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, तो उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ओडिशा के बालासोर जिले में रथ यात्रा उत्सव के दौरान एक 28 वर्षीय युवक की बिजली के तार से करंट लंगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार को रथ खींचते समय हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना बस्ता थाना क्षेत्र के गुडीखाल मठ गांव की है जब लोग त्योहार मना रहे थे।
पुलिस ने बताया कि रथ के ऊपर 11 किलोवोल्ट के तार को छूने के बाद बारिश में भीगी हुई लोहे की प्लेटों के संपर्क में आने से आठ लोगों को करंट लग गया। जब उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, तो उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। भक्तों ने रथ को उस मार्ग के अंत तक खींच लिया जो घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर था।
फोटो पत्रकार की हादसे में मौत
वरिष्ठ फोटो पत्रकार अशोक पांडा (57) की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब वह पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को कवर करने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, दुर्घटना भुवनेश्वर-पुरी रोड पर सतसंखा के पास सुबह पांच बजे हुई। पांडा की मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक पुलिया से जा टकराई। कैपिटल पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक गिरिजा शंकर चक्रवर्ती ने कहा, पांडा को तत्काल सखीगोपाल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां डॉक्टरों ने पांडा को मृत घोषित कर दिया।
मयूरभंज के बाइसिंघा के निवासी पांडा एक ओड़िया दैनिक में चीफ स्टाफ फोटोग्राफर थे। ओडिशा के राज्यपाल गणेशीलाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पांडा के निधन पर दुख व्यक्त किया।
गुजरात में रथयात्रा मार्ग पर केबिन की छत गिरी
लकड़ी के केबिन की छत पर बैठकर भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथयात्रा देख रहे करीब एक दर्जन लोग उस समय घायल हो गए, जब छत अचानक गिर पड़ी। रथयात्रा में शामिल राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी वहां पहुंच गए।
यह दुर्घटना शाम को उस समय हुई, जब रथयात्रा पुराने शहर के शाहपुर इलाके की संकरी सड़कों से गुजर रही थी। यहीं लकड़ी के छोटे से केबिन की छत पर बच्चों के साथ बैठे 10 से 15 लोग रथयात्रा का मजा ले रहे थे। अचानक छत नीचे गिरी और इन लोगों को चोटें आईं।
इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इसमें हर्ष सांघवी अपने परिवार से बिछुड़े एक लड़के और लड़की को सांत्वना देते दिख रहे हैं।
कर्नाटक में दो बसें आमने-सामने से टकराईं
कर्नाटक के शिवमोगा जिले में शुक्रवार को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से 40 से अधिक यात्री घायल हो गये।
पुलिस के मुताबिक, लक्कीनाकोप्पा गांव के समीप कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और एक निजी बस के बीच टक्कर हुई। निगम की बस श्रृंगेरी से शिवमोगा जा रही थी जबकि निजी बस कोप्पा जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें दोनों बसों के ड्राइवर भी शामिल हैं।