फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two journalist tested positive for coronavirus in tamil nadu

तमिलनाडु में दो पत्रकारों में फैला कोरोना संक्रमण, सीएम उठाएंगे इलाज का खर्चा

Mon, 20 Apr 2020 06:01 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Apr 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Two journalist tested positive for coronavirus in tamil nadu
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु के दो पत्रकारों में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि तमिल दैनिक में काम करने वाले एक संवाददाता में और तमिल चैनल में काम करने वाले उप संपादक में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से अब पत्रकार भी नहीं बच पाए हैं। रविवार को तमिलनाडु के दो पत्रकारों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तमिल दैनिक में काम करने वाले एक संवाददाता और तमिल चैनल में काम करने वाले उप संपादक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संवाददाता को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे का इलाज सरकारी स्टेनले अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों के मुताबिक दोनों पत्रकारों की स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, 'हम उनके संपर्कों का पता लगा रहे हैं और उनके संबंधित क्षेत्रों में निषिद्ध उपाय किया जा रहा है।' कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला तमिलनाडु में आठ मार्च को सामने आया था। ग्रेटर चेन्नई निगमायुक्त जी प्रकाश ने बताया कि दोनों पत्रकारों के इलाज पर अगर कोई खर्च आता है तो इसका वहन मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की घोषणाओं के अनुरूप किया जायेगा।

कुछ दिन पहले पलानीस्वामी ने कहा था कि अगर कोई पत्रकार वायरस से संक्रमित होता है तो उसके इलाज का सारा खर्च सरकार उठायेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed