{"_id":"5e9ced6e8ebc3e728901698c","slug":"two-journalist-tested-positive-for-coronavirus-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में दो पत्रकारों में फैला कोरोना संक्रमण, सीएम उठाएंगे इलाज का खर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में दो पत्रकारों में फैला कोरोना संक्रमण, सीएम उठाएंगे इलाज का खर्चा
Mon, 20 Apr 2020 06:01 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के दो पत्रकारों में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि तमिल दैनिक में काम करने वाले एक संवाददाता में और तमिल चैनल में काम करने वाले उप संपादक में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी से अब पत्रकार भी नहीं बच पाए हैं। रविवार को तमिलनाडु के दो पत्रकारों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तमिल दैनिक में काम करने वाले एक संवाददाता और तमिल चैनल में काम करने वाले उप संपादक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संवाददाता को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे का इलाज सरकारी स्टेनले अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल अधिकारियों के मुताबिक दोनों पत्रकारों की स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, 'हम उनके संपर्कों का पता लगा रहे हैं और उनके संबंधित क्षेत्रों में निषिद्ध उपाय किया जा रहा है।' कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला तमिलनाडु में आठ मार्च को सामने आया था। ग्रेटर चेन्नई निगमायुक्त जी प्रकाश ने बताया कि दोनों पत्रकारों के इलाज पर अगर कोई खर्च आता है तो इसका वहन मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की घोषणाओं के अनुरूप किया जायेगा।
कुछ दिन पहले पलानीस्वामी ने कहा था कि अगर कोई पत्रकार वायरस से संक्रमित होता है तो उसके इलाज का सारा खर्च सरकार उठायेगी।