फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two dead and at least 50 injured in a cyclone in Moamari Gram Panchayat West Bengal

तूफान: पश्चिम बंगाल में चक्रवात से दो की मौत, 50 घायल, मिजोरम में 200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त

Mon, 18 Apr 2022 02:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 02:02 AM IST
सार

चक्रवात से जिले के तूफानगंज, माथाभांगा समेत कई अन्य इलाके भी प्रभावित हुए हैं। मिजोरम में भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आए भीषण तूफान ने एक चर्च की इमारत सहित 200 से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Two dead and at least 50 injured in a cyclone in Moamari Gram Panchayat West Bengal
तूफान - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के ब्लॉक नंबर 1 मोआमारी ग्राम पंचायत में आए चक्रवाती तूफान में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। कूचबिहार नगर पालिका अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने बताया कि चक्रवात से जिले के तूफानगंज, माथाभांगा समेत कई अन्य इलाके भी प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन


मिजोरम में आए हिंसक तूफान में 200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त
मिजोरम के कोलासिब और ममित जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आए भीषण तूफान ने एक चर्च की इमारत सहित 200 से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार की देर रात दो जिलों में आए तूफान में अब तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। एक प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, कोलासिब जिले में कम से कम 220 घर और चर्च की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, और असम सीमा के पास ममित जिले में लगभग 18 घर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलासिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक और आपूर्ति मंत्री के लालरिनलियाना ने रविवार को तूफान से प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने राज्य सरकार से सहायता का आश्वासन दिया।

असम में बोरदोईसिला का कहर, दो दिन में 14 लोगों की गई जान
असम में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने से 2 दिन में 14 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को 6 की मौत हुई। असमिया में मौसम के इस हालात को बोरदोईसिला कहा जाता है, यह नाम वायु व वर्षा की देवी से आया है।

राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शनिवार रात को 8 लोगों की जान गई थी। 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 12 जिलों में 292 गांवों के 20,286 नागरिक प्रभावित हुए हैं। राज्य में तेज हवा से बड़ी संख्या में पेड़ उखड़े, घर क्षतिग्रस्त हुए और बिजली के तार टूट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed