{"_id":"6872902f0b2db909ea074e4a","slug":"two-children-burnt-to-death-in-car-explosion-in-kerala-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में जिंदा जल गए दो मासूम: घर में खड़ी कार में विस्फोट, मां की हालत गंभीर; अब इस बात का लगाया जा रहा पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में जिंदा जल गए दो मासूम: घर में खड़ी कार में विस्फोट, मां की हालत गंभीर; अब इस बात का लगाया जा रहा पता
Sat, 12 Jul 2025 10:11 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पलक्कड़
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:11 PM IST
सार
केरल में कार में विस्फोट होने से दो मासूमों की मौत हो गई। वहीं उनकी मां की हालत गंभीर है। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कार में विस्फोट कैसे हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में शुक्रवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के उत्तरी पलक्कड़ जिले के पोलपुली में घर के आंगन में खड़ी एक कार में विस्फोट हो गया जिससे आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों की गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
चित्तूर पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब वे सभी कहीं जाने के लिए तैयार थे और महिला कार स्टार्ट कर रही थी। तभी अचानक कार में विस्फोट हो गया और आग लग गई, जिससे मां और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा, महिला एल्सी की मां और बड़ी बेटी भी झुलस गईं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान अल्फ्रेड (6) और एमिलिना (4) के रूप में हुई है वहीं, मां की पहचान एल्सी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चित्तूर पुलिस ने बताया कि एल्सी 60 प्रतिशत तक जल गई थीं, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एल्सी का फिलहाल कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एल्सी के पति का कुछ समय पहले कैंसर से निधन हो गया था।
विज्ञापन
हादसे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआत में यह संदेह था कि कार में गैस सिलेंडर होगा जो फट गया। हालांकि, बाद में पुष्टि हुई कि यह पेट्रोल कार थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी पुरानी थी और काफी समय से इस्तेमाल नहीं हुई थी।