{"_id":"62b5b6774a43dd53141ad8fa","slug":"twitter-withholds-columnist-c-j-werleman-s-account-on-govt-s-request","type":"story","status":"publish","title_hn":"C J Werleman: भारत विरोधी कॉलमनिस्ट वेरलेमैन पर शिकंजा, सरकार की शिकायत पर ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
C J Werleman: भारत विरोधी कॉलमनिस्ट वेरलेमैन पर शिकंजा, सरकार की शिकायत पर ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक
Fri, 24 Jun 2022 06:34 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:34 PM IST
सार
एक अधिकारी ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुरोध के बाद भारत विरोधी प्रचार फैलाने वाली टिप्पणियों के कारण वेरलेमैन के खाते को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
CJ Werleman Twitter Account withheld
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुरोध पर इस्लामोफोबिया और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर लिखने वाले स्तंभकार सी जे वेरलेमैन के खाते पर रोक लगा दी है। स्तंभकार के ट्विटर हैंडल पर संदेश लिखा आ रहा है- "@cjwerleman के खाते को कानूनी कारणों के चलते भारत में रोक दिया गया है।"
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुरोध के बाद भारत विरोधी प्रचार फैलाने वाली टिप्पणियों के कारण उनके खाते को रोक दिया गया है। वहीं, वेरलेमैन ने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी के दक्षिणपंथी, हिंदू फासीवादी शासन द्वारा की गई मांगों के कारण उनका खाता रोक दिया गया है।
विज्ञापन
खुद को राष्ट्रीय हित के लिए एक कानूनी सक्रियता समूह के रूप में वर्णित करने वाले कलिंगा राइट्स फोरम ने दावा किया कि केंद्र ने वेलरमैन के भारत विरोधी प्रचार के खिलाफ अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन