फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter War between BJP MP Subramanian Swamy and Tapir Gao over Chinese intrusion and occupation in arunachal sector 

चीन के कब्जे पर स्वामी ने बोला झूठ?: भाजपा सांसद बोले- मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर किया पेश, मोदी सरकार में कोई घुसपैठ नहीं हुई

Fri, 03 Dec 2021 11:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 03 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- आज मैं अरुणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद तापिर गाओ से मिला। उन्होंने मुझसे कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोग चाहते हैं कि मैं अपना ध्यान अरुणाचल पर भी दूं।

विज्ञापन
Twitter War between BJP MP Subramanian Swamy and Tapir Gao over Chinese intrusion and occupation in arunachal sector 
सुब्रमण्यम स्वामी

विस्तार

चीन मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेता आपस में भी भिड़ गए हैं। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ का दावा किया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि मुझे अरुणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद तापिर गाओ ने बताया है कि चीन ने अरुणालय प्रदेश में घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया है। इस पर तापिर गाओ ने कहा है कि सुब्रमण्यम स्वामी उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं, उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। 

विज्ञापन


क्या था स्वामी का दावा?
सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- आज मैं अरुणाचल प्रदेश के भाजपा सांसद तापिर गाओ से मिला। उन्होंने मुझसे कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोग चाहते हैं कि मैं अपना ध्यान अरुणाचल पर भी दूं। उन्होंने बताया कि चीन की सेना ने मैकमोहन रेखा पार कर ली है और राज्य के दक्षिण में तीन समानांतर जगहों पर घुसपैठ कर लिया है। मैं जल्द ही अरुणाचल प्रदेश जाऊंगा। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद का आया जवाब 
स्वामी के ट्वीट के बाद भाजपा सांसद तापिर गाओ का भी जवाब सामने आया है। उन्होंने ट्विटर पर स्वामी के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि- मैं सुब्रमण्यम स्वामी से संसद के सेँट्रल हाल में दो दिसंबर को 10:35 बजे मिला। तब उन्होंने मुझसे चीनी घुसपैठ के बारे में पूछा। मैंने उन्हें बताया कि 1962 में चीन ने दो से तीन जगहों पर कब्जा कर लिया था। तब कांग्रेस का शासन था, लेकिन कोई ताजा घुसपैठ नहीं हुई है। मोदी सरकार के बाद से चीन ने किसी स्थान पर कब्जा नहीं किया है। दुर्भाग्य से उन्होंने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed