फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter close seven crore fake and suspicious accounts

ट्विटर ने बंद किए 7 करोड़ फर्जी खाते, मोदी, राहुल और सुषमा जैसी कई हस्तियों को भारी नुकसान

Sat, 14 Jul 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Twitter close seven crore fake and suspicious accounts

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने फर्जी और एक्टिव न रहने वाले खातों पर अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। बीते ढाई महीने में ट्विटर ने सात करोड़ फर्जी खातों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


ट्विटर ने यह कार्रवाई अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने वाले खातों पर की है। ट्विटर ने हाल ही में अपनी पॉलिसी बदली है और इसी के तहत इतनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। और आने वाले समय में यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इन बंद खातों को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब ट्वीट, रीट्वीट, लाइक व लॉग इन करने में असमर्थ होंगे।
विज्ञापन


ट्विटर ने दी जानकारी

ट्विटर ने 11 जुलाई को अपने आधिकारिक ट्वटिर हैंडल से जानकारी दी थी कि वह 'ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर बेहतर चर्चा के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हम खातों को बंद कर रहे हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि फॉलोअर्स प्रमाणित होने चाहिए। इसलिए हम यूजर्स की लिस्ट से उन खातों को बंद कर दिया है और ये फॉलोअर्स यूजर्स की लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे वास्तविक सक्रिय यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़ी हस्तियों को नुकसान

जनता के साथ सीधे संवाद के लिए ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीब 3 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं।

ट्विटर पर फॉलोवर्स के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने वाली वेबसाइट SocialBlade.com के मुताबिक मोदी के 2,84,746 फॉलोवर्स घट गए हैं। वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के करीब 74 हजार फॉलोवर कम हुए हैं और अरविंद केजरीवाल के 92 हजार फॉलोवर कम हुए हैं।


ट्विटर के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स घटे

इस अभियान की मुहिम चलाने वाले ट्विटर कंपनी के ही सबसे ज्यादा फॉलोअर्स कम हुए हैं। कंपनी के आधिकारिक खाते "@ट्विटर" में 6.28 करोड़ फॉलोअर थे, अब ये घटकर 5.53 करोड़ रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed