फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter adds Official label for Modi some verified accounts

Twitter Official Tag: ट्विटर पर PM मोदी समेत कई लोगों को मिला Official लेबल, ऐसे होगी आधिकारिक अकाउंट की पहचान

Wed, 09 Nov 2022 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 09:51 PM IST
सार

पीएम मोदी के वेरिफाइड ब्लू टिक ट्विटर हैंडल को 'ऑफिशियल' के रूप में चिह्नित किया गया है। 'ऑफिशियल' के आगे सर्कल में एक ग्रे टिक जोड़ा गया है। मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कुछ अन्य मंत्रियों के ट्विटर हैंडल पर भी यही लेबल दिख रहा है।

विज्ञापन
Twitter adds Official label for Modi some verified accounts
प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

विस्तार

ट्विटर की डोर अरबपति कारोबारी एलन मस्क के हाथों में आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलाव दिखने शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल में 'ऑफिशियल' लेबल जोड़ा गया है। ट्विटर ने ये फीचर इसलिए जोड़ा है ताकि ट्विटर ब्लू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच अंतर किया जा सके। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के वेरिफाइड ब्लू टिक ट्विटर हैंडल को 'ऑफिशियल' के रूप में चिह्नित किया गया है। 'ऑफिशियल' के आगे सर्कल में एक ग्रे टिक जोड़ा गया है। मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ अन्य मंत्रियों के ट्विटर हैंडल पर भी यही लेबल दिख रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी, कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं समेत सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को भी यह लेबल दिया गया है। 

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक फीचर के लिए यूर्जस से आठ अमेरिकी डॉलर वसूलने की बात कही है। इन आठ डॉलर्स के बदले कंपनी अपने यूजर्स को कई तरह के एक्सक्लूसिव फायदे देने वाली है। यानि पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक हासिल कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मीडिया आउटलेट्स और सरकारों सहित चुनिंदा वेरीफाइड अकाउंट्स के लिए 'ऑफिशियल' लेबल दिया गया है। ट्विटर के अधिकारी एस्थर क्रॉफर्ड ने एक ट्वीट में कहा, बहुत से लोगों ने पूछा है कि आप ब्लू टिक वाले यूजर्स और ऑफिशियल के रूप में वेरीफाइड अकाउंट्स के बीच अंतर कैसे कर पाएंगे, यही वजह है कि हम 'ऑफिशियल' फीचर की शुरुआत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed