फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twenty Nine officers in central ministries got responsibility of Union Secretary

नौकरशाही में फेरबदल: केंद्रीय मंत्रालयों में 29 अधिकारियों को केंद्रीय सचिव की मिली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 19 Jul 2023 12:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 12:58 AM IST
सार

गुजरात कैडर के 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विपुल अग्रवाल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव होंगे। वीरेंद्र मित्तल को कैबिनेट सचिवालय, अजीत के साहू को कृषि और किसान कल्याण विभाग और विश्वजीत कुमार सिंह को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Twenty Nine officers in central ministries got responsibility of Union Secretary
अशोक स्तंभ

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को शीर्ष नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 29 वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न केंद्रीय विभागों में संयुक्त सचिव नियुक्त किया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, नगालैंड कैडर के 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी व्यासन आर को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव (जेएस) के नियुक्त किया गया। वह फिलहाल पीएमओ में निदेशक हैं।

विज्ञापन


सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव (पीएस) संकेत एस भोंडवे को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। आलोक तिवारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव के रूप में काम करना जारी रखेंगे। वरिष्ठ नौकरशाह पौसुमी बसु और अनंत किशोर सरन को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

गुजरात कैडर के 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विपुल अग्रवाल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव होंगे। वीरेंद्र मित्तल को कैबिनेट सचिवालय, अजीत के साहू को कृषि और किसान कल्याण विभाग और विश्वजीत कुमार सिंह को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, पूरी सूची
  1. अभिषेक देव (2007), चेयरमैन,  कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण
  2. रजत कुमार सैनी, सीईओ और एमडी, राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड 
  3. सत्यजीत मोहंती, संयुक्त सचिव, रक्षा विभाग
  4. जूही मुखर्जी, संयुक्त सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग 
  5. टीना सोनी, संयुक्त सचिव, उर्वरक विभाग
  6. प्रशांत कुमार गोयल, संयुक्त सचिव, वित्तीय सेवा विभाग 
  7. नीतू कुमारी प्रसाद, संयुक्त सचिव, मत्स्य पालन विभाग 
  8. ऋचा खोड़ा, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग
  9. गोविंद जयसवाल, संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग 
  10. जितेंद्र सिंह राजे, संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय
  11. जयंत सिंह, सलाहकार, नीति आयोग
  12. नीला मोहनन, संयुक्त सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग
  13. नीता केजरीवाल, सचिव, सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) 
  14. आशीष जोशी, संयुक्त सचिव, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 
  15. रवींद्र प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव, फार्मास्यूटिकल्स विभाग
  16. शशांक मिश्रा, संयुक्त सचिव, विद्युत मंत्रालय
  17. अभिषेक भगोतिया, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
  18. विश्वरंजन सासमल, संयुक्त सचिव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग 
  19. नलिन कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक/उप महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन (एनएमसीजी)
  20. सजीश कुमार एन, कोयला नियंत्रक, कोयला मंत्रालय
  21. श्यामा प्रसाद रॉय, सचिव (अतिरिक्त प्रभार), क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed