{"_id":"5c87b96abdec22147163a5b0","slug":"tv-mohandas-pai-says-social-media-may-swing-few-percent-votes-in-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में चार से पांच फीसदी वोट इधर उधर कर सकता है सोशल मीडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव में चार से पांच फीसदी वोट इधर उधर कर सकता है सोशल मीडिया
Tue, 12 Mar 2019 07:21 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी दिग्गज टी वी मोहनदास पई ने मंगलवार को कहा कि इस आम चुनाव में सोशल मीडिया के कारण चार से पांच फीसदी मत इधर से उधर हो सकते हैं। इतना ही नहीं यह लोकसभा क्षेत्रों में बेहद कम अंतर से जीत का एक अहम वजह भी बन सकता है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड में पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी रहे पई ने मंगलवार को कहा कि युवा मतदाता, खासकर पहली बार मतदान करने वाले, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में हैं। अधिकांश युवाओं के लिए सोशल मीडिया सूचना का प्राथमिक स्रोत भी है।
विज्ञापन
पई ने कहा कि युवा सोशल मीडिया पर समय बिताना पसंद करते हैं। वे टीवी नहीं देखते, वीडियो देखते हैं। वे अखबार नहीं पढ़ते, यूट्यूब देखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि युवा प्रिंट या टेलीविजन से नहीं बल्कि सोशल मीडिया के माध्यमों से वे प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से प्रभावित हो सकते हैं 40 से 50 फीसदी मतदाता
पई ने दावा किया कि 40 से 50 फीसदी मतदाता सोशल मीडिया से प्रभावित हो सकते हैं। इनमें से अधिकतर के लिए यह सूचना का प्राथमिक स्रोत होता है।
राजनीतिक दलों को सोचने का वक्त
पई ने कहा कि नए दौर में राजनीतिक दलों सोचना चाहिए कि युवाओं को क्या प्रेरित कर सकता है। उनकी भावनाएं क्या हैं और वे क्या पसंद करते हैं। युवा कहां जाते हैं और ऐसा क्या है जिसकी युवा तलाश कर रहे हैं।