{"_id":"63d712f822cc9518af1486ae","slug":"turkish-president-recep-tayyip-erdogan-said-ankara-may-accept-finland-into-nato-without-stockholm-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"NATO: फिनलैंड नाटो में हो सकता है जल्द शामिल, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NATO: फिनलैंड नाटो में हो सकता है जल्द शामिल, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने दिए संकेत
Mon, 30 Jan 2023 06:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, अंकारा
एएनआई, अंकारा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:14 AM IST
सार
एर्दोगन ने देश के बिलेसिक प्रांत में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "यदि आवश्यक हो तो हम फिनलैंड को अलग तरह से जवाब दे सकते हैं। जब हम फिनलैंड को अलग तरह से जवाब देंगे तो स्वीडन चौंक जाएगा।
विज्ञापन
तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन करने के बाद तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का बयान सामने आया है। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने संकेत दिए कि स्टॉकहोम के साथ बढ़ते तनाव के बीच स्वीडन से पहले फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे सकता है।
एर्दोगन ने देश के बिलेसिक प्रांत में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "यदि आवश्यक हो तो हम फिनलैंड को अलग तरह से जवाब दे सकते हैं। जब हम फिनलैंड को अलग तरह से जवाब देंगे तो स्वीडन चौंक जाएगा। लेकिन फिनलैंड को वही गलती नहीं करनी चाहिए।" इससे पहले, स्वीडन और फ़िनलैंड ने संयुक्त रूप से नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन तुर्किये ने अब तक विस्तार को रोक दिया है, यह चिंता जताते हुए कि स्वीडन को निर्वासित कुर्द उग्रवादियों, उनके समर्थकों और राष्ट्रपति एर्दोगन के प्रत्यर्पित आलोचकों पर नकेल कसने की ज़रूरत है।
स्वीडन और फिनलैंड के बीच का मुद्दा द्विपक्षीय नहीं
स्वीडन और फिनलैंड की नोटों की सदस्यता को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों की नाटो सदस्यता के लिए सार्वजनिक रूप से और साथ ही निजी तौर पर अपने विचारों के बारे में बहुत स्पष्ट है। स्वीडन और फिनलैंड के बीच का मुद्दा द्विपक्षीय नहीं है। विश्वास है कि वे जल्द से जल्द दुनिया के सबसे मजबूत रक्षा गठबंधन में शामिल होने चाहिए। उन्होंने कहा अमेरिका दो नॉर्डिक देशों की उम्मीदवारी के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा।
विज्ञापन
स्वीडन-फिनलैंड का संयुक्त रूप से नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन
बता दें, स्वीडन और फिनलैंड ने संयुक्त रूप से नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। लेकिन तुर्किये नाटो के विस्तार के खिलाफ है। उसकी चिंता इस बात की है कि स्वीडन में बसे कुर्द लड़ाकों और उनके समर्थकों पर नकेल कसने की जरूरत है, जो लंबे समय से तुर्की के साथ संघर्ष में हैं।
नाटो में शामिल होने के लिए सभी सदस्य देशों की मंजूरी जरूरी
नाटो में शामिल होने के लिए स्वीडन और फिनलैंड की संयुक्त दावेदारी पर तुर्किये सहित सभी सदस्य देशों की मंजूरी जरूरी है। अब तक, दोनों पड़ोसी देश संयुक्त रूप से इस सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। फिनलैंड के विदेश मंत्री की इस टिप्पणी से स्पष्ट है कि अब ऐसा नहीं हो सकता है।