फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Turkish Airlines makes emergency landing in Kolkata after passenger falls ill

Turkish Airlines: यात्रा के दौरान बिगड़ी यात्री की तबीयत, तुर्की एयरलाइंस के विमान की कोलकाता में आपात लैंडिंग

Thu, 06 Oct 2022 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Oct 2022 10:09 PM IST
सार

बीमार यात्री का पहले हवाईअड्डे पर इलाज किया गया और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Turkish Airlines makes emergency landing in Kolkata after passenger falls ill
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

इस्तांबुल से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाले तुर्की एयरलाइंस के एक विमान की गुरुवार को कोलकाता हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान एक 69 वर्षीय एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद विमान को कोलकाता में आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

विज्ञापन


बताया गया कि बुजुर्ग यात्री को पेट में ऐंठन की शिकायत हुई। बाद में उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। उनकी हालत को देखते हुए टर्किश एयरलाइंस की उड़ान टीके-054 के पायलट ने कोलकाता के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करने का फैसला किया।
विज्ञापन


एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट सुबह 11.45 बजे लैंड हुई। अधिकारी ने कहा कि बीमार यात्री का पहले हवाईअड्डे पर इलाज किया गया और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अन्य सभी यात्रियों के साथ विमान ने दोपहर ढाई बजे फिर से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed