फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trust officials says, 1100 crore rupees estimated to be spent on Ram temple project

राम मंदिर परियोजना पर 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान: न्यास के अधिकारी

Mon, 28 Dec 2020 09:41 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Trust officials says, 1100 crore rupees estimated to be spent on Ram temple project
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अयोध्या में राम मंदिर परिसर के निर्माण पर करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है, जिसमें मुख्य ढांचा का खर्च भी शामिल है और इसके साढ़े तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। यह जानकारी परियोजना की देखरेख कर रहे न्यास के कोषाध्यक्ष ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर की आधारशिला के लिए ढांचा विशेषज्ञ और इंजीनियर योजना बना रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर के मुख्य ढांचे के निर्माण पर 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है जबकि पूरे परिसर के निर्माण पर 1100 करोड़ रुपये से कम का खर्च नहीं आएगा। संत ने यह भी कहा कि ये सब केवल आकलन है।
विज्ञापन


गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है और आईआईटी बंबई, दिल्ली, मद्रास, गुवाहाटी के विशेषज्ञ तथा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की के विशेषज्ञ एवं एलएंडटी तथा टाटा समूह के इंजीनियर परिसर के मजबूत आधार की योजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदिर की आधारशिला के लिए दिए गए विकल्पों पर कल की बैठक (न्यास के) में चर्चा होगी (और अंतिम चयन किया जाएगा)। गिरिजी महाराज ने कहा कि इसके अलावा हम चार लाख गांवों और 11 करोड़ परिवारों तक पहुंच रहे हैं ताकि इस पहल में समाज के सभी तबकों की भागीदारी हो सके।


न्यास ने मंदिर के निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क एवं धन जुटाने के अभियान की घोषणा की है। कुछ दिनों पहले चंदा जुटाने के लिए विदर्भ क्षेत्रीय कार्यालय की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed