{"_id":"5ee568f58ebc3e431836ca44","slug":"trump-fulfills-his-promise-to-pm-modi-100-american-ventilators-will-come-to-india-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने निभाया पीएम मोदी से किया अपना वादा, कल भारत आएंगे 100 अमेरिकी वेंटिलेटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रंप ने निभाया पीएम मोदी से किया अपना वादा, कल भारत आएंगे 100 अमेरिकी वेंटिलेटर
Sun, 14 Jun 2020 05:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
कोरोना से जंग में मदद के लिए अमेरिका से 100 वेंटिलेटर सोमवार को भारत पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे के बाद इन वेंटिलेटरों का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। उच्च तकनीकी वाले इन वेंटिलेटरों को अमेरिकी फर्म जॉल ने बनाया है और इन्हें शिकागो से भारत भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पहली खेप में 100 वेंटिलेटर एयर इंडिया के विमान से भारत पहुंचेंगे। यहां आने के बाद आईआरसीएस में एक छोटा सा उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद वेंटिलेटर अस्पतालों में बांटे जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने 16 मई को ट्विटर पर लिखा था, "मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका अपने दोस्त भारत को महामारी से जंग में मदद के तौर पर वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस मुश्किल वक्त में भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। हम वैक्सीन बनाने में भी एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। हम दोनों मिलकर इस अदृश्य दुश्मन को मात देंगे।"
विज्ञापन
ट्रंप के इस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने आभार प्रकट करते हुए लिखा था, "ऐसे मुश्किल वक्त में राष्ट्रों के लिए एकजुट होना जरूरी है ताकि हम विश्व को स्वस्थ और कोरोना मुक्त बना सकें।"
विज्ञापन