{"_id":"69b5250ddabbdd58970ae80c","slug":"trump-ally-laura-loomer-apologises-for-her-anti-india-remarks-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था: ट्रंप समर्थक लॉरा लूमर ने मांगी माफी, भारत विरोधी टिप्पणियों पर रखी अपनी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था: ट्रंप समर्थक लॉरा लूमर ने मांगी माफी, भारत विरोधी टिप्पणियों पर रखी अपनी बात
Sat, 14 Mar 2026 02:36 PM IST
Nitin Gautam
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:36 PM IST
सार
अमेरिका की राजनीतिक कार्यकर्ता और कट्टर ट्रंप समर्थक लॉरा लूमर ने पूर्व में भारत और भारतीयों के लिए की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। लॉरा ने कहा कि उनके दिल में भारत के लिए नफरत नहीं है और उन्होंने जो भी कहा, वह अपने देश और देशवासियों के प्रति प्यार के चलते कहा।
विज्ञापन
लॉरा लूमर
- फोटो : एक्स/लॉरा लूमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की राजनीतिक कार्यकर्ता और राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लॉरा लूमर ने अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया पर कई भारत विरोधी बातें लिखीं थी, जिनमें से कुछ नस्लभेदी और बेहद आपत्तिजनक थीं। अब लॉरा लूमर ने अपने उन बयानों के लिए माफी मांगी है।
लॉरा लूमर के भारत दौरे को लेकर कई यूजर्स ने जताई थी नाराजगी
लॉरा लूमर ने अपने कई सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी की। साथ ही अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के खिलाफ भी बातें लिखीं। जब लॉरा लूमर ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत आने की घोषणा की तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की और लॉरा लूमर की पिछली पोस्ट्स को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।
इंडिया टुडे के कार्यक्रम में जब लॉरा लूमर से उनकी टिप्पणियों को लेकर सवाल किया गया और उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी टिप्पणियों पर पछतावा है तो इसके जवाब में लूमर ने कहा कि उनकी कई टिप्पणियां गलत थीं और उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। हालांकि एच1बी वीजा को लेकर की गई टिप्पणी के लिए लॉरा लूमर ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
'एच1बी वीजा का विरोध करती रहूंगी'
लॉरा ने कहा, 'मैं एच1बी वीजा के विरोध के लिए माफी नहीं मांगूंगी क्योंकि अमेरिका के हितों के लिए खड़े होना मेरा काम है। हमारे अप्रवासन और श्रम कानूनों का गलत फायदा उठाया गया। मैं अमेरिकी कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करती रहूंगी।'
लॉरा ने कहा कि मेरे दिल में भारत या हिंदुओं के प्रति कोई नफरत नहीं है। मैं खुद हिंदुओं के अधिकारों की समर्थक हूं और हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचारों के लिए अपनी आवाज उठाती रही हूं। मैंने ये टिप्पणियां मेरे देश के लोगों और अपने देश से प्यार के चलते कीं।
ये भी पढ़ें- ईरान का सऊदी अरब पर ताबड़तोड़ हमला: प्रिंस सुल्तान एयर बेस को बनाया निशाना, पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त