फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Truck collides with rickshaw in Ratnagiri Maharashtra Many killed Government announced compensation

Maharashtra: रत्नागिरी में ट्रक ने रिक्शा को मारी टक्कर, आठ की मौत; सरकार ने किया मुआवजे का एलान

Mon, 26 Jun 2023 01:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Jun 2023 01:33 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल सात लोग घायल हैं, उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Truck collides with rickshaw in Ratnagiri Maharashtra Many killed Government announced compensation
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान करीब कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, रत्नागिरी जिले के दापोली-हरनाई मार्ग पर असुद में एक ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। ट्रक गलत साइड पर चल रहा था। जो वाहन हादसे का शिकार हुआ, उसमें 15 यात्री सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल सात लोग घायल हैं, उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुंबई में मकान ढहने से चार घायल
इस बीच मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनगरीय घाटकोपर की रमाबाई अंबेडकर कॉलोनी की एक चॉल में हुई। घायलों को तुरंत पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इन सभी की हालत स्थिर है। नागरिक अधिकारियों के अनुसार, शहर और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इस वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed