फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS MP son arrested in sexual harassment of 12 college students

सांसद का बेटा यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार, कॉलेज की 12 छात्राओं ने लगाए कई गंभीर आरोप

Tue, 14 Aug 2018 05:42 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद 
एजेंसी, हैदराबाद  Updated Tue, 14 Aug 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
TRS MP son arrested in sexual harassment of 12 college students

टीआरएस सांसद डी श्रीनिवास के बेटे संजय को अपने कॉलेज की 12 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 24 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, संजय निजामाबाद के एक कॉलेज में पढ़ता है। यहां पढ़ने वाली बीएससी की 12 छात्राओं ने उस पर यौन उत्पीड़न और कॉलेज परिसर में कई बार दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


छात्राओं ने इसकी शिकायत राज्य के गृहमंत्री नयनी नरसिम्हा से भी की थी। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में संजय के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिका रद्द कर दी थी, जिसके बाद वह सोमवार को निजामाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुआ था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed