फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trouble may increase for Karti Chidambaram, CBI registers new case of corruption

CBI: चिदंबरम के बेटे कार्ति की बढ़ सकती है मुश्किल, सीबीआई ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का नया मामला

Thu, 09 Jan 2025 11:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jan 2025 11:23 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। यह मामला एक शराब कंपनी को व्हिस्की की शुल्क मुक्त बिक्री से जुड़ा है। 

विज्ञापन
Trouble may increase for Karti Chidambaram, CBI registers new case of corruption
कार्ति चिदंबरम - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कार्ति पर शराब कंपनी डियाजियो स्कॉटलैंड को व्हिस्की की शुल्क मुक्त बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में कथित तौर पर राहत देने का आरोप है।

विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, मामला एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को डियाजियो स्कॉटलैंड और सिकोइया कैपिटल्स की ओर से किए गए कथित संदिग्ध भुगतान से संबंधित है जो कार्ति पी. चिदंबरम और उनके करीबी सहयोगी एस भास्कररमन की ओर से नियंत्रित कंपनी है। जांच से पता चला कि एफआईपीबी के विभिन्न प्रस्तावों की जांच की गई। इसमें पाया गया कि डियाजियो स्कॉटलैंड और सिकोइया कैपिटल्स ने एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को संदिग्ध रूप से धन हस्तांतरित किया है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि जांच में पाया गया है कि डियाजियो स्कॉटलैंड, यूके ड्यूटी-फ्री जॉनी वॉकर व्हिस्की का आयात करता था।
विज्ञापन


एजेंसी ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2005 में भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने भारत में डियाजियो समूह के शुल्क मुक्त उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके परिणामस्वरूप डियाजियो स्कॉटलैंड को भारी नुकसान हुआ, क्योंकि भारत में उसका 70 प्रतिशत कारोबार जॉनी वॉकर व्हिस्की की बिक्री से संबंधित था। आईटीडीसी का भारत में आयातित शुल्क मुक्त शराब की बिक्री पर एकाधिकार था। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि डियाजियो स्कॉटलैंड ने प्रतिबंध हटाने में मदद के लिए कार्ति चिदंबरम से संपर्क किया और एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग को 15,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया, जिसने इसे परामर्श शुल्क के नाम पर ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed