फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Sudip Roy Barman removed from state Cabinet due to alleged anti party activities

त्रिपुरा के स्वास्थ्य मंत्री को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते मंत्रिमंडल से निकाला

Sat, 01 Jun 2019 11:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 01 Jun 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Tripura: Sudip Roy Barman removed from state Cabinet due to alleged anti party activities
सुदीप रॉय बर्मन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

त्रिपुरा के स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन को शुक्रवार को राज्य की कैबिनेट से निकाल दिया गया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और उनके डिप्टी जिष्णु देव वर्मा अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग (गोपनीय और मंत्रिमंडल) द्वारा जारी और मुख्य सचिव (प्रभारी) कुमार आलोक के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना में लिखा है, 'त्रिपुरा के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर श्री सुदीप रॉय बर्मन द्वारा संभाले जाने वाले मंत्रालय को मुख्यमंत्री को आवंटित कर दिया गया है। श्री सुदीप रॉय बर्मन अब मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं हैं।'
विज्ञापन


23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा था कि राज्य में उन्हें कई षड्यंत्रों के बावजूद जीत मिली है। उन्होंने कहा था कि भाजपा के अंदर मौजूद शत्रुओं के षड्यंत्रों को विफल किया गया है। देब ने कहा था, 'हमारे अपने लोगों ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। उनका नाम लेने की जरुरत नहीं है। उनके नाम अपने आप सामने आ जाएंगे। पार्टी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्मन जिन्हें अक्सर मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जाता है वह पांच बार के विधायक हैं और पूर्व में विधानसभा में  नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। कांग्रेस का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने 2016 में पार्टी छोड़ दी थी और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह राज्य में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की सरकार बनने से कुछ महीनों पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। 


राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि बर्मन का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण था। 2017 में उन्होंने पांच अन्य विधायकों के साथ भाजपा का दामन थामा था। उनके कारण भाजपा को सत्ता पर काबिज होने में मदद मिली थी। लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले बर्मन ने सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर को रंगे हाथ गर्भपात करते हुए पकड़ा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed