फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Police books UAPA on four Supreme Court lawyers, summoned for questioning on November 10

त्रिपुरा हिंसा: पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के चार वकीलों पर लगाया यूएपीए, 10 नवंबर को पूछताछ के लिए किया तलब

Fri, 05 Nov 2021 03:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Nov 2021 03:27 PM IST
सार

त्रिपुरा में एक रैली के दौरान हिंसा भड़की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिससे कानून व्यवस्था काफी बिगड़ गई। 
 

विज्ञापन
Tripura Police books UAPA on four Supreme Court lawyers, summoned for questioning on November 10
त्रिपुरा हिंसा - फोटो : social media

विस्तार

त्रिपुरा में हाल ही में फैली हिंसा और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के चार वकीलों पर गैर कानूनी गतिविधियां(यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही वकीलों पर अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। पश्चिम त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक मणिक दास ने बताया कि वकीलों को नोटिस भी भेजा गया है और उन्हें 10 नवंबर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। जिन वकीलों को नोटिस भेजा गया है, उनमें सुप्रीम कोर्ट के एहतेशाम हाशमी, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव, अंसार इंदौरी, मुकेश कुमार शामिल हैं। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पिछले दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की ओर से 26 अक्तूबर को रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान कथित तौर पर एक स्थानीय मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। इस हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे त्रिपुरा का बताया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने कहा- दोषियों को मिलेगी सजा
उत्तरी त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि पास के रोवा बाजार में कथित तौर पर तीन घरों और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस का कहना है कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो किसके द्वारा वायरल की गई थी, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed