{"_id":"5ded2a698ebc3e1bfe2b54f2","slug":"tripura-minor-burnt-for-50-thousand-rupees-dowry-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा : दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिले तो नाबालिग किशोरी को जलाया, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा : दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिले तो नाबालिग किशोरी को जलाया, मौत
Sun, 08 Dec 2019 10:22 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी त्रिपुरा जिले में दहेज को लेकर 17 वर्षीय किशोरी को उसके होने वाले पति और सास ने कथित रूप से आग लगाकर जिंदा जला डाला। उसे यहां जीपी पंत अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था। वह 90 फीसदी तक झुलसी थी और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कि अजोय रूद्र पाल और उसकी मां मिनाती को लड़की के परिवारवालों की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में किशोरी और पाल घर से भाग गए थे और शादी करना चाहते थे। इसके बाद मिनाती ने लड़की के अभिभावकों से मुलाकात की और शादी कराने के लिए 50,000 रुपयों की मांग रखी। लेकिन किशोरी के घर वाले माली हालत खराब होने के कारण सिर्फ 15,000 रुपये ही देने को राजी हुए। किशोरी मिनाती की घर पर रह गई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही लड़की को 90 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। पाल का दावा कि लड़की ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन