फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura minister ratanlal nath likens former CM biplab deb to Rabindranath Tagore and Mahatma Gandhi

Tripura: त्रिपुरा के मंत्री ने पूर्व सीएम की तुलना टैगोर, महात्मा गांधी से की, बोले- बिप्लव देव ने राज्य को नए सपने दिए

Mon, 23 May 2022 12:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 May 2022 12:38 AM IST
सार

मंत्री रतनलाल नाथ ने मैंने सचिंद्र लाल सिंह से लेकर बहुत सारे मुख्यमंत्रियों को देखा। लेकिन बिप्लव देव एक ऐसे नेता हैं जिनको जननेता कह सकते हैं। उन्होंने राज्य को एक नई दिशा और नए सपने दिए हैं।

विज्ञापन
Tripura minister ratanlal nath likens former CM biplab deb to Rabindranath Tagore and Mahatma Gandhi
बिप्लब कुमार देब - फोटो : Facebook

विस्तार

कुछ दिनों में त्रिपुरा की राजनीति काफी उथल-पुथल रही। पिछले हफ्ते बिप्लव देव की जगह माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया दिया गया। इसी से अंदाजा लगाया सकता है कि त्रिपुरा भाजपा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं बिप्लव देव जब त्रिपुरा के सीएम बने थे तो उनके कई अजीब बयान भी सामने आए थे। वहीं अब राज्य के कानून और शिक्षा मंत्री रतनलाल नाथ ने पूर्व सीएम बिप्लव देव की तुलना रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और अल्बर्ट आइंस्टीन से कर दी है। 

विज्ञापन


बिप्लव देव ने एक नई दिशा और नए सपने दिए
राज्य में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री रतनलाल नाथ ने कहा कि मेरा 50 साल का राजनीतिक कैरियर है इसमें मैं करीब 29 साल विधायक रहा। मैंने सचिंद्र लाल सिंह से लेकर बहुत सारे मुख्यमंत्रियों को देखा। लेकिन बिप्लव देव एक ऐसे नेता हैं जिनको जननेता कह सकते हैं। उन्होंने राज्य को एक नई दिशा और नए सपने दिए हैं।
विज्ञापन


हम बहुत भाग्यशाली, हमारे राज्य में बिप्लब देब जैसा व्यक्ति पैदा हुआ
रतननाथ ने कहा कि कभी हमारे देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे कुछ महान नेता पैदा हुए थे। हर जगह हर महान व्यक्ति पैदा नहीं होता है। आगे उन्होंने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे राज्य में बिप्लब देब जैसा व्यक्ति पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिप्लव देव को अचानक हटाना सही नहीं था
इस मामले में जब मुख्यमंत्री माणिक साहा से बात की गई तो उन्होंने कहा, बिल्कुल बिप्लव देव के योगदान की तुलना नहीं की जा सकती। हम इस बात को मानते हैं। अब भी वह कार्य कर रहे हैं। नाथ ने जो बात कही है वह तो उनसे ही पूछी जानी चाहिए। त्रिपुरा में भाजपा के कई नेताओं का कहना है कि बिप्लव देव को अचानक हटाना सही नहीं था। राज्य में भाजपा की सत्ता लाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। 


देब को अभी तक कोई राजनीतिक प्रभार नहीं दिया गया है
सूत्रों ने कहा कि मंत्री रतनलाल नाथ की टिप्पणियों का उद्देश्य पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को एक बड़ा संदेश देना हो सकता है। जबकि भाजपा नेतृत्व ने जोर देकर कहा है कि देब को सीएम के रूप में बदल दिया गया था ताकि उन्हें संगठन के लिए काम करने और 2023 के चुनावों की तैयारी के लिए और अधिक समय दिया जा सके। वहीं इस मामले पर बिप्लव देव ने भी कोई बयान नहीं दिया है। वहीं सीएम पद से हटाए जाने के बाद देब को अभी तक कोई राजनीतिक प्रभार नहीं दिया गया है। इसी चलते भी बिप्लव के समर्थकों में खासा नाराजगी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed