{"_id":"63e9f1192a5a8e197d0a6c41","slug":"tripura-election-2023-cm-manik-saha-claimed-to-win-more-than-36-seats-news-and-updates-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura Election 2023: सीएम साहा ने किया 36 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, कहा- पीएम मोदी ने बदली पूरी राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura Election 2023: सीएम साहा ने किया 36 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, कहा- पीएम मोदी ने बदली पूरी राजनीति
Mon, 13 Feb 2023 01:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:43 PM IST
सार
माणिक साहा ने कहा, कांग्रेस और वाम दल पारंपरिक राजनीति कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी राजनीति ही बदल दी है। किन लोगों के साथ रहने से कितने मतदान मिलेंगे यह लोग उसी में लगे हैं, लेकिन भाजपा सबके लिए काम करती है।
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल 36 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने वाले हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान साहा ने कहा, विधानसभा चुनाव में भाजपा 2018 की तुलना में और भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भाजपा इस चुनाव में करीब 36 सीटों पर जीत हासिल करेगी, वहीं हमारे सहयोगी दल आठ सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा, इस तरह हम 36 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने बदली पूरी राजनीति
माणिक साहा ने कहा, कांग्रेस और वाम दल पारंपरिक राजनीति कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी राजनीति ही बदल दी है। किन लोगों के साथ रहने से कितने मतदान मिलेंगे यह लोग उसी में लगे हैं, लेकिन भाजपा सबके लिए काम करती है। उन्होंने ग्रेटर टिपरालैंड को लेकर कहा, मैंने बार-बार कहा कि ग्रेटर टिपरालैंड की सीमा कहां है? वे कभी बोलते हैं कि यह बांग्लादेश में है, कभी बोलते हैं कि असम, मिज़ोरम में कुछ हिस्सा है। अगर हम इसपर बात करना चाहते हैं तो कहा जाता है कि यह भाषाई और सांस्कृतिक पर है। वे ठीक से इसको परिभाषित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य व केंद्र में एक ही सरकार होने से फायदा
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, केंद्र व राज्य में अगर एक ही पार्टी की सरकार होती है तो कुछ भी चीज मांगने में आसानी हो जाती है। मैंने पहले भी देखा था कि केंद्रीय मंत्रियों से मिलने में बहुत मुश्किल होती थी। अगर एक ही सरकार होगी तो समय भी तुरंत मिल जाता है। ऐसा पहले कभी नहीं था और जनता इसको समझती भी है। उन्होंने आगे कहा, त्रिपुरा में कम्युनिस्ट सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से हटाना भारत के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ है। इस वजह से भी त्रिपुरा जरूरी है। इतने लोगों को अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा और ऐसा फिर से न हो इसलिए हमारे पार्टी के नेता भी चिंतित रहते हैं।
माणिक साहा ने डोर-टू-डोर प्रचार किया
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार की शाम अगरतला में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा, डोर-टू-डोर अभियान से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इससे लोगों की समस्याएं सीधे उनके पास पहुंचती हैं। लोगों को यह बताना कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने क्या किया है। पार्टी के लिए यह फायदेमंद है। हमने जो काम किया है उससे लोग बहुत खुश हैं।
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने पर जोर
त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जीके दिनकरराव ने कहा कि हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना है और इसके लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है। मंगलवार को प्रचार का आखिरी दिन है। राज्यभर में 250 से अधिक नाके बनाए गए हैं। सोमवार से हमने असम और मिजोरम से लगी सीमाओं को सील कर दिया है। अब तक हमने 44 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है। इसमें नकद, दवाएं, सोना और उपहार शामिल हैं।