{"_id":"6325d4c6a2a5582d0875aa8c","slug":"tripura-cm-manik-saha-announced-of-increase-of-one-thousand-rupees-in-social-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम साहा का बड़ा फैसला, सामाजिक पेंशन में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम साहा का बड़ा फैसला, सामाजिक पेंशन में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी का एलान
Sat, 17 Sep 2022 07:38 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Sep 2022 07:38 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सीएम साहा ने शनिवार को राज्य में 'हर घर सुशासन' मिशन शुरू किया जिससे सरकार लोगों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम माणिक साहा ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम साहा ने एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि सितंबर से सामाजिक पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा। इस योजना से कुल 3,89,439 लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
सरकार लोगों तक पहुंचेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सीएम साहा ने शनिवार को राज्य में 'हर घर सुशासन' मिशन शुरू किया जिससे सरकार लोगों तक पहुंचेगी। 'हर घर सुशासन' कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है। यह 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
त्रिपुरा के लिए कुछ मांगा है, प्रधानमंत्री ने पूरा समर्थन किया है
कार्यक्रम के दौरान सीएम साहा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और विकास साथ-साथ चलते हैं, देश को पीएम पर गर्व होना चाहिए कि प्रधानमंत्री केवल लोगों के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हमने त्रिपुरा के लिए कुछ मांगा है, प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने पूरा समर्थन दिया है। वे काफी दयालु हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली हमेशा राज्य सरकार के कामकाज पर कड़ी नजर रखती है।
विज्ञापन
हम गरीबों की भलाई के लिए काम करते हैं
सीएम साहा ने कहा कि हमारे पास खाली समय नहीं है क्योंकि मंत्री हमेशा भागते रहते हैं, गरीबों की भलाई के लिए काम करते हैं। 'हर घर सुशासन' मिशन के लिए लोगों के समर्थन की मांग करते हुए, मुख्यमंत्री ने बताया कि एक राज्य जनता के समर्थन के बिना समृद्ध नहीं हो पाएगा।