फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Chief Minister Manik Saha said that the BJP government will come to power in West Bengal

West Bengal: त्रिपुरा सीएम साहा का दावा- बंगाल में सत्ता में आएगी भाजपा, डबल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी गति

Sun, 09 Apr 2023 05:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 05:38 AM IST
सार

साहा ने राष्ट्रीय पुस्तकालय में  एक भारत श्रेष्ठ भारत  विषय पर भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को गति दे सकती है। उन्होंने बंगाल के लोगों से केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी के साथ  डबल इंजन मॉडल को अपनाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Tripura Chief Minister Manik Saha said that the BJP government will come to power in West Bengal
माणिक साहा। - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। साहा ने ममता बनर्जी सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को लोकतांत्रिक स्थान नहीं देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य में शांतिपूर्ण, विकास करने और पारदर्शी माहौल बनाने के लिए भाजपा आने वाले दिनों में सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन


साहा ने राष्ट्रीय पुस्तकालय में  एक भारत श्रेष्ठ भारत  विषय पर भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को गति दे सकती है। उन्होंने बंगाल के लोगों से केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी के साथ  डबल इंजन मॉडल को अपनाने का आग्रह किया। साहा ने कहा कि हवाईअड्डे से आने के दौरान उन्होंने केवल टीएमसी के झंडे और फ्लेक्स देखे। इससे पता चलता है कि टीएमसी अन्य विपक्षी दलों को कोई लोकतांत्रिक स्थान नहीं देना चाहती है।
विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भले ही भाजपा के झंडों को अनुमति न दें, लेकिन भगवा पार्टी ने आम लोगों के दिल में जगह बना ली है। उन्होंने कहा, दीदी जब आप इस शब्द का उच्चारण करती हैं तो लोकतंत्र का शब्द अप्रासंगिक लगता है। हर कोई जानता है कि बंगाल में क्या स्थिति है। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं पर कैसे हमला किया गया, पीटा गया, उनके घरों को लूट लिया गया और घरों से भगा दिया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2021 के बाद हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्मी समुदाय के आंदोलन में 74 ट्रेनें रद्द, पांचवें दिन पहुंचा गतिरोध
कुर्मी समुदाय की ओर से एसटी दर्जे की मांग को लेकर पांच दिनों से चल रहे आंदोलन के चलते शनिवार को 74 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। प. बंगाल के कुछ हिस्सों में रेलवे और सड़क जाम की घटनाएं सामने आईं। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए। आंदोलन के कारण 5 अप्रैल से अब तक कुल 496 ट्रेनें रद्द की गई हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा, गतिरोध के चलते कोलकाता को मुंबई से जोड़ने वाले पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में लंबा जाम लग गया। आंदोलन में समुदाय के दो संगठनों कुर्मी समाज, प. बंगाल, और आदिवासी कुर्मी समाज के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। उन्होंने पुरुलिया जिले के खेमासुली और कुस्तौर स्टेशन पर रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed