फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura assembly election 2023 Union Home Minister Amit Shah flag off BJP Rath Yatra in Tripura on January 5

Tripura Assembly Election: अमित शाह पांच जनवरी को त्रिपुरा में भाजपा की रथ यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 31 Dec 2022 04:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 04:25 AM IST
सार

आठ दिवसीय यात्रा को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अमित शाह उसी दिन दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में भी रैली करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Tripura assembly election 2023 Union Home Minister Amit Shah flag off BJP Rath Yatra in Tripura on January 5
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को राज्य में भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कि कहा कि आठ दिवसीय यात्रा को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अमित शाह उसी दिन दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में भी रैली करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सत्तारूढ़ दल द्वारा रथ यात्रा को जन विश्वास यात्रा का नाम दिया गया। यात्रा के दौरान पार्टी को लगभग 10 लाख लोगों को जोड़ने की उम्मीद है क्योंकि यह यात्रा राज्य की सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी गतिविधियों को उजागर करने के लिए 200 रैलियां और 100 से अधिक जुलूस होंगे।।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कम से कम दस केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने निर्धारित रथ यात्रा को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में से एक बताया और कहा कि पार्टी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कमर कस ली है और यह एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा अगरतला में समाप्त होगी, जहां नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed