फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura 3 arrested on charge of attempting to murder Biplab Deb

त्रिपुरा: सीएम बिप्लब देब की हत्या की कोशिश के मामले में तीन गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा

Sat, 07 Aug 2021 03:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, अगरतला
एजेंसी, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 07 Aug 2021 03:25 PM IST
सार

पुलिस ने तीन लोगों को गुरुवार देर रात ही केरचाउमुहानी से गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा उनका वाहन भी जब्त कर लिया गया है। इसके बाद तीनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Tripura 3 arrested on charge of attempting to murder Biplab Deb
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जब मुख्यमंत्री देब गुरुवार शाम को अपने आधिकारिक आवास के पास टहल रहे थे, तभी तीन लोगों ने उनके सुरक्षा घेरे में कार घुसा दी। देब ने किसी तरह किनारे कूद कर खुद को बचाया, लेकिन मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों में से एक को हल्की चोटें आईं। सुरक्षाकर्मियों ने कार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामले में तीन लोगों को गुरुवार देर रात ही केरचाउमुहानी से गिरफ्तार किया गया और वाहन भी जब्त कर लिया गया। इसके बाद तीनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट पेश किया गया, जहां से तीनों को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सहायक लोक अभियोजक बिद्युत सूत्रधर ने बताया कि घटना के पीछे तीनों का मकसद था, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने कोर्ट से पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने तीनों को 19 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पुलिस जेल में उनसे पूछताछ करेगी और पता लगाएगी कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में वाहन चलाने के पीछे उनका मकसद क्या था?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed