{"_id":"5b4575fe4f1c1b92468b5beb","slug":"triple-talaq-victim-confined-in-a-room-without-food-for-a-month-by-her-husband-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पीड़िता को पति ने 1 महीने तक बिना खाना दिए कमरे में किया बंद, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन तलाक पीड़िता को पति ने 1 महीने तक बिना खाना दिए कमरे में किया बंद, इलाज के दौरान हुई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन तलाक पीड़िता रजिया की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि रजिया को उसके पति ने कथित तौर पर एक महीने तक बिना भोजन के एक कमरे में बंद रखा और मारा-पीटा। वहीं, पुलिस ने शौहर सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन तलाक देने के बाद घर में बंधक बनाकर पिटाई करने के इस संवेदनशील मामले में प्रभारी एसएसपी सतीश कुमार ने आरोपी शौहर की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच सीओ अशोक मीना को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, रजिया को उसके शौहर नईम ने दो महीने पहले मार-पीटकर घर में ही भूखा-प्यासा कैद रखा था। एक महीना पहले उसने रजिया को दोबारा पीटा और फिर तीन तलाक देकर अपने मामा इकबाल के छावनी स्थित घर में छिपा दिया था। वहां से रजिया को उसके भाई-बहन ने मुक्त कराया था। उस वक्त रजिया की हालत बेहद खराब थी।
एसएसपी से शिकायत के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। रजिया की मौत के बाद किला थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न के एफआईआर को दहेज हत्या में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
रजिया की मौत से दुखी उनकी बहन तारा ने बताया कि ससुराल वालों के अलावा नईम का मामू इकबाल भी रजिया की मौत का जिम्मेदार है, क्योंकि उसी के घर में रजिया को भूखा-प्यासा बंधक बनाकर रखा गया था।
सिर्फ रजिया का नहीं, पूरे परिवार का गुनहगार है नईम
रजिया के बड़े भाई अजगर अली के मुताबिक शौहर सिर्फ रजिया का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का गुनहगार है। उसको सलाखों के पीछे पहुंचाकर हर हाल में सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले पुलिस उनका सपोर्ट नहीं करती थी, लेकिन रजिया का मामला सुर्खियों में आने के बाद अब पुलिस वाले खुद पूछते हैं कि कोई दिक्कत हो तो बता दें।

Bareilly: Triple Talaq victim Razia who was allegedly thrashed and confined in a room without food for a month by her husband, died during treatment yesterday. pic.twitter.com/dx2989tO1R
— ANI UP (@ANINewsUP) July 11, 2018