{"_id":"62fb7fa9df7703189f544723","slug":"trinamool-s-mahua-moitra-shows-off-football-skills-on-khela-hobe-dibas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khela Hobe Dibas: टीएमसी आज मना रही 'खेला होबे दिवस', महुआ मोइत्रा ने इस अंदाज में की शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Khela Hobe Dibas: टीएमसी आज मना रही 'खेला होबे दिवस', महुआ मोइत्रा ने इस अंदाज में की शुरुआत
Tue, 16 Aug 2022 04:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 16 Aug 2022 04:59 PM IST
सार
'खेला होबे' पिछले साल बेहद चर्चित विधानसभा चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई का नारा था, जब पार्टी ने भाजपा को हराकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : Twitter/Mahua Moitra
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह आज 'खेला होबे दिवस' मनाएगी, जिसमें पार्टी के नेता खेल को बढ़ावा देने के लिए पूरे पश्चिम बंगाल में फुटबॉल मैच आयोजित करेंगे। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने एक कार्यक्रम में
विज्ञापन
फुटबॉल खेलते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, #KhelaHobeDibas की शुरुआत कर रही हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस अवसर पर युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की उम्मीद कर रही हैं। 'खेला होबे' (खेल जारी है) पिछले साल बेहद चर्चित विधानसभा चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई का नारा था, जब पार्टी ने भाजपा को हराकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। ममता बनर्जी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन