{"_id":"5dbdf8b28ebc3e01711f938e","slug":"trinamool-congress-will-take-out-a-candle-march-against-the-killing-of-laborers-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में मजदूरों की हत्या के विरोध में मोमबत्ती जुलूस निकालेगी तृणमूल कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर में मजदूरों की हत्या के विरोध में मोमबत्ती जुलूस निकालेगी तृणमूल कांग्रेस
Sun, 03 Nov 2019 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 Nov 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस कश्मीर घाटी में राज्य के मजदूरों की हत्या के विरोध में सोमवार को मोमबत्ती जुलूस निकालेगी। पार्टी इस दौरान उक्त हत्याओं की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाएगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों कश्मीर में उग्रवादियों ने सेब के बागानों में काम करने वाले मुर्शिदाबाज जिले के पांच मजदूरों की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
तृणमूल कांग्रेस महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने शनिवार को यहां बताया कि मजदूरों की हत्या के विरोध में सोमवार को मोमबत्ती जुलूस निकाला जाएगा और पार्टी इस घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाएगी। राज्य सरकार ने घाटी में फंसे बंगाल के 131 मजदूरों को वापस ले आने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन