फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal sisters gang raped in West Bengal one dies by suicide and other fighting for life

पश्चिम बंगाल: दो आदिवासी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दोनों ने खाया जहर

Tue, 08 Sep 2020 07:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 08 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Tribal sisters gang raped in West Bengal one dies by suicide and other fighting for life
पश्चिम बंगाल में दो बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दो आदिवासी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों में से एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है और दूसरी लड़की अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है।

विज्ञापन



इन दोनों लड़कियों की उम्र 14 और 16 साल है। परिवार ने बताया कि दोनों लड़कियां चार सितंबर को कुछ स्थानीय युवाओं के साथ बाहर गई थीं। लड़कियों के भाई ने बताया कि हमें लगा कि वो दोनों ऐसे ही बाहर गई हैं, हालांकि दो दिनों तक लापता रहने के बाद वो छह सितंबर को वापस लौटीं।
विज्ञापन


दोनों बहनें अस्वस्थ महसूस कर रही थीं, इसलिए उन दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उन्हें उत्तरी बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। भाई ने बताया कि अस्पताल में मेरी बहन ने बताया कि उन दोनों के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है और किसी तरह वो वहां से भाग निकलीं और घर पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने बताया कि इसके बाद हमें पता चला कि घर लौटने के बाद दोनों ने जहर खा लिया है, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात को बड़ी बहन की मौत हो गई और छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो के लिए तलाश जारी है।

मंगलवार सुबह गांव में जैसे ही बड़ी बहन का शव पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले महीने एक 16 साल की लड़की के साथ भी उसी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक उस लड़की का शव एक घर के सेपटिक टैंक में मिला था।


स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, हालांकि जिला पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज किया है। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक खागेश्वर राय ने लड़की के पिता से मुलाकात की और कहा कि सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाना जैसे मामले दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed