फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   travelers stolen headphone and scratched on led of Tejas express train between mumbai to goa

तेजस: सफर के पहले दिन यात्री चुरा ले गए हेडफोन्स, LED स्क्रीन पर मारे स्क्रैच

Thu, 25 May 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 25 May 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
travelers stolen headphone and scratched on led of Tejas express train between mumbai to goa

देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन तेजस को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखा दी। 200 किलीमीटर/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली तेजस को मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेशन से गोवा के लिए रवाना किया गया। तेजस अपनी रफ्तार और नए फीचर्स से लोगों की नजर में चढ़ी, लेकिन इससे जुड़ा एक शर्मनाक मामला सामना आया है।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के पहले दिन ही लोगों ने अजीबो-गरीब हरकत की। वे प्रशासन की ओर से दी गई हेडफोन्स चुरा कर ले गए। इतना ही नहीं सीट के पीछ लगी स्क्रीन्स पर स्क्रैच तक मारकर चले गए। दरअसल, लोगों को सीट के पीछ लगी स्क्रीन्स में म्यूजिक सुनने के लिए लोगों हेडफोन्स दिए गए थे।
विज्ञापन


बता दें कि 24 मई को तेजस मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से सुबह पांच बजे चलकर उसी दिन दोपहर डेढ़ बजे गोवा के करमाली पहुंची। वहीं करमाली से तेजस दोपहर ढाई बजे रवाना होकर रात ग्यारह बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को हेडफॉन्स देने से पहले बता दिया गया था कि वे इसे वापस कर दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक जब ये पूछा गया कि हेडफोन्स की कोस्ट क्या है, तो बताया गया है कि वह ज्यादा महंगी नहीं हैं। प्रशासन ने बताया कि तेजस की सबसे सस्ती टिकट 1,185 रुपये है और सबसे महंगी 2,740 रुपये है।

देश की पहली ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग ट्रेन

travelers stolen headphone and scratched on led of Tejas express train between mumbai to goa
tejas

ये देश की पहली ट्रेन है, जिसके सभी कोच में ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग के साथ ही सुरक्षित गैंगवेज (डिब्बों के बीच के कॉरिडोर्स) हैं।मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी और दो सीटों के बाद लैपटॉप चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक प्वाइंट दिए गए हैं। एलसीडी जीपीएस सिस्टम से कनेक्टेड होंगी।

टच स्क्रीन वाली एलसीडी पर साइड में ट्रेन की गति, जगह और आने वाले स्टेशन के बारे में भी स्क्रालिंग होती रहेगी। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से हर कोच में सीसीटीवी लगे हैं।

मेट्रो की तरह आटोमैटिक हाइड्रोलिक डोर विद प्लग वाले दरवाजे लगाए गए हैं। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए जो खाना पकाया जाएगा उसे खुद नामचीन शेफ पकाएंगे। इसके अलावा कोच में वाईफाई की सुविधा भी रहेगी। तेजस में राजधानी और शताब्दी ट्रेनों जैसी ही कैटरिंग सुविधा होगी। इन ट्रेनों में बायो वैक्यूम टॉयलेट होंगे, जिनसे बदबू से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा हैंड ड्रायर भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed